Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Sports

मोहम्मद रिजवान की याचिका खारिज, अब PCB तय करेगा अनुशासनात्मक कार्रवाई पर फैसला

लाहौर हाईकोर्ट ने NCCIA के नोटिस को चुनौती देने वाली रिजवान की याचिका खारिज की, PCB की कार्रवाई पर फैसला जांच के बाद

Sep 17, 2026
2 min read
T
The Media Times.Live News Desk
The Media Times

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लाहौर हाईकोर्ट ने नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) की ओर से जारी नोटिस को चुनौती देने वाली रिजवान की याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। अदालत ने रिजवान को NCCIA के नोटिस का जवाब देने और एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा।

मामले की सुनवाई लाहौर हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश आलिया नीलम की अदालत में हुई। रिजवान की ओर से उनके वकील काजी उमैर अली पेश हुए। उन्होंने NCCIA के नोटिस और जांच के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए थे।

NCCIA के नोटिस को दी थी चुनौती

रिजवान की ओर से अदालत में पेश हुए अधिवक्ता काजी उमैर अली ने सुनवाई के दौरान बताया कि उनके मुवक्किल को NCCIA की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। रिजवान ने इन्हीं नोटिस को अदालत में चुनौती दी थी।

अब अदालत के फैसले के बाद इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की भूमिका अहम हो गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, बोर्ड वरिष्ठ खिलाड़ियों मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के खिलाफ किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने या नहीं करने पर फैसला कर सकता है। PCB ने मामले से जुड़े संभावित अनुशासनात्मक पहलुओं की जांच की बात कही है, जबकि NCCIA की जांच अभी जारी है।

फिलहाल PCB की ओर से कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। रिजवान और इमाम-उल-हक से NCCIA ने पूछताछ की है और एजेंसी की जांच में उनके डिजिटल रिकॉर्ड तथा अन्य पहलुओं को देखा जा रहा है।

लाहौर हाईकोर्ट के फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई अब NCCIA की जांच और PCB के निर्णय पर निर्भर करेगी।

RECOMMENDED FOR YOU

एफईआई ने चुनाव में देरी पर भारतीय घुड़सवारी महासंघ को निलंबन की चेतावनी दी
खेलSep 22, 2026

एफईआई ने चुनाव में देरी पर भारतीय घुड़सवारी महासंघ को निलंबन की चेतावनी दी

अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी निकाय ने ईएफआई के नए संविधान को अंतिम रूप देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव कराने में देरी पर चिंता जताई है।

The Media Times.Live News Desk
ऐतिहासिक टी20: भारत पहली बार जापान से भिड़ने के लिए तैयार है क्योंकि जापानी क्रिकेट को प्रमुखता मिली है
खेलSep 22, 2026

ऐतिहासिक टी20: भारत पहली बार जापान से भिड़ने के लिए तैयार है क्योंकि जापानी क्रिकेट को प्रमुखता मिली है

तोचिगी में होने वाला मैच आईसीसी के पूर्ण सदस्य के खिलाफ जापान का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा और यह भारत-जापान राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न से भी जुड़ा है।

The Media Times.Live News Desk
भारत ने जापान पर 49-24 की शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों में कबड्डी अभियान की शुरुआत की
खेलSep 21, 2026

भारत ने जापान पर 49-24 की शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों में कबड्डी अभियान की शुरुआत की

डिफेंडिंग चैंपियन ने हाफ टाइम तक 31-9 की बढ़त बना ली, क्योंकि अयान लोचब, देवांक दलाल और आशु मलिक ने भारत को एक ठोस जीत के साथ ग्रुप ए अभियान शुरू करने में मदद की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube