Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

GAZIABAD : असद के इनकाउंटर के बाद अब उसके मकान पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस चस्पा, बकरीद के दिन सूर्या की कर दी थी हत्या

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 2 जून Surya Chauhan murder : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है।…

Jun 2, 2026
2 min read
GAZIABAD : असद के इनकाउंटर के बाद अब उसके मकान पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस चस्पा, बकरीद के दिन सूर्या की कर दी थी हत्या

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 2 जून

Surya Chauhan murder : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद गाजियाबाद की खोड़ा नगरपालिका और तहसील प्रशासन ने उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। सरकारी जमीन पर बने इस घर को खाली करने के लिए 15 दिनों का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए अपराधियों को ‘खरदूषण’ की संज्ञा दी है और कहा है कि मानवता की रक्षा के लिए ‘शस्त्र’ उठाना जरूरी है। मालूम हो कि गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान नामक एक किशोर की हत्या मामले में मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने रविवार को एनकाउंटर में मार गिराया था। बकरीद के दिन सूर्या की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को असद की तलाश थी। मृतक सूर्या चौहान के परिवार ने आरोप लगाया कि यह कोई अचानक हुई कहा-सुनी नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया हमला था। पीड़ित के एक दोस्त के अनुसार, उन्हें बकरीद के मौके पर एक पड़ोसी के घर बुलाया गया था। वहां आरोपी किशोर ने पीड़ित से पूछा कि क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है? इस पर पीड़ित ने जवाब दिया, नहीं। आरोपी ने कहा कि आओ, हम तुम्हें दिखाते हैं। दोस्त का कहना था कि सूर्या ने जब यह देखने से मना कर दिया और वहां से जाने के लिए खड़ा हुआ, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसी कहासुनी के दौरान आरोपी ने पीड़ित के पेट में कई बार चाकू से वार किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

RECOMMENDED FOR YOU

राहुल गांधी इव्हेंटची मिमिक्री केल्यानंतर कॉमेडियनने तीन शो रद्द केले, त्याला धमक्या मिळाल्याचा दावा
भारतSep 22, 2026

राहुल गांधी इव्हेंटची मिमिक्री केल्यानंतर कॉमेडियनने तीन शो रद्द केले, त्याला धमक्या मिळाल्याचा दावा

कॉमेडियन पुलकित मणी यांनी सांगितले की, इंदूरमधील राहुल गांधींच्या 'स्टुडंट्स की गूंज' कार्यक्रमात त्याच्या कामगिरीनंतर त्याला सतत धमक्या मिळत असल्याचा आरोप केल्यानंतर त्याने नोएडा, लखनऊ आणि कानपूरमधील आगामी शो रद्द केले.

The Media Times.Live News Desk
दानम नागेंद्र यांनी अपात्रतेविरोधात सर्वोच्च न्यायालयात धाव घेतली, 23 सप्टेंबर रोजी सुनावणी
भारतSep 21, 2026

दानम नागेंद्र यांनी अपात्रतेविरोधात सर्वोच्च न्यायालयात धाव घेतली, 23 सप्टेंबर रोजी सुनावणी

खैरताबादच्या माजी आमदाराने तेलंगणा उच्च न्यायालयाच्या पक्षांतरविरोधी कायद्याअंतर्गत अपात्रतेच्या आदेशाला आव्हान दिले आहे आणि सर्वोच्च न्यायालयासमोर तातडीने सुनावणी घेण्याची मागणी केली आहे.

The Media Times.Live News Desk
भटक्या जनावरांच्या निवाऱ्यांबाबत सर्वोच्च न्यायालयात NHAI याचिका, विशेष खंडपीठ या प्रकरणावर सुनावणी करणार
भारतSep 21, 2026

भटक्या जनावरांच्या निवाऱ्यांबाबत सर्वोच्च न्यायालयात NHAI याचिका, विशेष खंडपीठ या प्रकरणावर सुनावणी करणार

भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरणाने देशभरात भटक्या गुरांसाठी आश्रयस्थान स्थापन करण्याच्या निर्देशांना आव्हान दिले आहे, आर्थिक आणि प्रशासकीय भार आणि स्थानिक स्वराज्य संस्था आणि जिल्हा प्रशासनाने जबाबदारी हाताळली पाहिजे असा युक्तिवाद केला आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube