Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

COCKROACH JANTA PARTY दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे तक प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को शाम 5 बजे तक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून Cockroach janta party agitation : कॉकरोच जनता पार्टी शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन की। अमेरिका से भारत आए CJP…

Jun 6, 2026
2 min read
COCKROACH JANTA PARTY दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे तक प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को शाम 5 बजे तक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून

Cockroach janta party agitation : कॉकरोच जनता पार्टी शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन की। अमेरिका से भारत आए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। प्रोटेस्ट के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी गई थी, लेकिन प्रदर्शन दोपहर 3 बजे ही खत्म हो गया। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री से शाम 5 बजे तक इस्तीफा देने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 13 जून को दोबारा जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुंग और CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांकाभी शामिल हुए।
अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से केंद्र सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े हमले बोले। उन्होंने कहा कि 10-12 साल से इन लोगों ने हमें हिंदू मुसलमान की राजनीति में फंसा कर रखा, इससे किसे फायदा हुआ? क्या हिंदू मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिली? लोग कहते हैं आंदोलन, धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है? इससे यह सिद्ध होता है कि हम जिंदा हैं। सरकार के लिए हम हो सकते हैं कीड़े मकौड़े, लेकिन हम जीवित हैं और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम हैं। अभिजीत दीपके ने हमारा एकमात्र एजेंडा यह है कि भारत की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन में जुटे लोगों से कहा कि ध्यान भटकाने वाली चालों के झांसे में न आएं।

RECOMMENDED FOR YOU

राहुल गांधी के कार्यक्रम की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने तीन शो रद्द किए, दावा किया कि उन्हें धमकियां मिलीं
भारतSep 22, 2026

राहुल गांधी के कार्यक्रम की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने तीन शो रद्द किए, दावा किया कि उन्हें धमकियां मिलीं

कॉमेडियन पुलकित मणि ने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी के 'स्टूडेंट्स की गूंज' कार्यक्रम में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने नोएडा, लखनऊ और कानपुर में आगामी शो रद्द कर दिए।

The Media Times.Live News Desk
अयोग्यता के खिलाफ दानम नागेंदर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, सुनवाई 23 सितंबर को
भारतSep 21, 2026

अयोग्यता के खिलाफ दानम नागेंदर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, सुनवाई 23 सितंबर को

खैरताबाद के पूर्व विधायक ने दलबदल विरोधी कानून के तहत तेलंगाना उच्च न्यायालय के अयोग्यता आदेश को चुनौती दी है और उच्चतम न्यायालय के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग की है।

The Media Times.Live News Desk
आवारा पशु आश्रयों को लेकर एनएचएआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ
भारतSep 21, 2026

आवारा पशु आश्रयों को लेकर एनएचएआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्तीय और प्रशासनिक बोझ का हवाला देते हुए देश भर में आवारा मवेशियों के लिए आश्रय स्थापित करने के निर्देशों को चुनौती दी है और तर्क दिया है कि स्थानीय निकायों और जिला प्रशासन को जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube