Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

बाबूडीह नदीकांड: मनीष का शव चौथे दिन बरामद, मां ने युवती और साथियों पर लगाया हत्या का आरोप

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह के बाबूडीह स्वर्णरेखा नदी में शुक्रवार को डूबे मनीष कुमार का शव पुलिस ने चौथे दिन बरामद कर लिया। इस घटना के बाद मृतक…

Dec 9, 2024
2 min read
बाबूडीह नदीकांड: मनीष का शव चौथे दिन बरामद, मां ने युवती और साथियों पर लगाया हत्या का आरोप

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह के बाबूडीह स्वर्णरेखा नदी में शुक्रवार को डूबे मनीष कुमार का शव पुलिस ने चौथे दिन बरामद कर लिया। इस घटना के बाद मृतक की मां दीपा देवी और बहन चंचल कुमारी ने इसे हत्या करार देते हुए सोनम कुमारी और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिवार के मुताबिक, मनीष गोविंदपुर का निवासी था लेकिन बाबूडीह में टेंट लाइट साउंड के गोदाम में रहकर काम करता था। घटना के दिन, बाबूडीह निवासी सोनम कुमारी ने मनीष को शाम करीब 5 बजे फोन कर नदी किनारे बुलाया। वहां पहले से दो अन्य युवतियां और दो युवक मौजूद थे। मनीष के पहुंचने पर सोनम ने उससे किसी बात पर बहस शुरू कर दी और अचानक नदी में कूद गई। मनीष ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका।

सोनम को उसके साथियों ने सुरक्षित निकाल लिया और पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई। मनीष के परिवार ने दावा किया है कि वह कुशल तैराक था और नदी में डूबने की संभावना नहीं थी। मृतक की मां ने सोनम और उसके साथियों पर मनीष की साजिशन हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई और आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन

आंबा येथील जवाहरनगर येथील एका बंद घरात हा चोरीचा प्रकार घडला तर मालक नमाज पढण्यासाठी जवळच्या मशिदीत गेला होता.

The Media Times.Live News Desk
गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान
झारखंडSep 21, 2026

गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान

पहाटे ३ च्या सुमारास हत्तीने गोदामाचे शटर तोडले आणि एसएफसी तांदूळ साठवण केंद्रात प्रवेश केला; संपूर्ण घटना सीसीटीव्हीत कैद झाली आहे.

The Media Times.Live News Desk
जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो
झारखंडSep 21, 2026

जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो

झारखंड मुक्ती मोर्चा सुधारित खनिज कायद्याच्या विरोधात आपली मोहीम ब्लॉक-स्तरीय निषेधापासून जिल्हा आणि राज्य-स्तरीय कार्यक्रमांकडे घेत आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube