Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

नक्सलियों ने झारखंड के सारंडा, कोल्हान और पोडा़हाट वन प्रमंडल क्षेत्रों के जंगलों में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए पोस्टर और बैनर लगाए

द मिडिया टाइम्स डेस्क  नक्सलियों ने झारखंड के सारंडा, कोल्हान और पोडा़हाट वन प्रमंडल क्षेत्रों के जंगलों में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए पोस्टर और बैनर लगाए हैं। भाकपा…

Nov 6, 2024
2 min read
नक्सलियों ने झारखंड के सारंडा, कोल्हान और पोडा़हाट वन प्रमंडल क्षेत्रों के जंगलों में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए पोस्टर और बैनर लगाए

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाइम्स डेस्क 

नक्सलियों ने झारखंड के सारंडा, कोल्हान और पोडा़हाट वन प्रमंडल क्षेत्रों के जंगलों में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए पोस्टर और बैनर लगाए हैं। भाकपा माओवादी के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी द्वारा जारी किए गए इस पत्र में चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया गया है और जनता से वैकल्पिक जनसत्ता निर्माण की अपील की गई है।

पोस्टरों में नक्सलियों ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित बड़े उद्योगपतियों जैसे अंबानी, अडाणी, टाटा, बिड़ला, जिंदल और मित्तल के खिलाफ तीखा प्रहार किया है। इसके साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर कुछ नरमी दिखाई गई है।

नक्सलियों ने चुनाव के जरिए सरकार बदलने को नकारते हुए कहा है कि यह जन समस्याओं का हल नहीं हो सकता। इसके बजाय उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन, शोषणमुक्त झारखंड, जनवादी सरकार निर्माण, और जल-जंगल-जमीन पर जनता का अधिकार कायम करने की बात की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कोल्हान और सारंडा क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के कैंप हटाने, मोर्टार-गोला युद्ध रोकने और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर विचार करने की मांग की है।

हालांकि, नक्सलियों की इस पोस्टर-बैनर की गतिविधि का क्षेत्रीय चुनाव प्रचार या जनता पर खासा असर नहीं दिखाई दे रहा है, और राजनीतिक पार्टियां तथा आम लोग इन आह्वानों की अनदेखी कर रहे हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन

आंबा येथील जवाहरनगर येथील एका बंद घरात हा चोरीचा प्रकार घडला तर मालक नमाज पढण्यासाठी जवळच्या मशिदीत गेला होता.

The Media Times.Live News Desk
गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान
झारखंडSep 21, 2026

गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान

पहाटे ३ च्या सुमारास हत्तीने गोदामाचे शटर तोडले आणि एसएफसी तांदूळ साठवण केंद्रात प्रवेश केला; संपूर्ण घटना सीसीटीव्हीत कैद झाली आहे.

The Media Times.Live News Desk
जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो
झारखंडSep 21, 2026

जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो

झारखंड मुक्ती मोर्चा सुधारित खनिज कायद्याच्या विरोधात आपली मोहीम ब्लॉक-स्तरीय निषेधापासून जिल्हा आणि राज्य-स्तरीय कार्यक्रमांकडे घेत आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube