Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Cover Story

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, दिन में हल्की बारिश के आसार

द मीडिया टाइम्स डेस्क नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग…

Aug 4, 2024
1 min read
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, दिन में हल्की बारिश के आसार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।आईएमडी ने दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

 

RECOMMENDED FOR YOU

BRICS Summit 2026: नवी दिल्लीत मोठे नेते जमणार, जागतिक पातळीवर भारताचा प्रभाव वाढणार
COVER STORYSep 10, 2026

BRICS Summit 2026: नवी दिल्लीत मोठे नेते जमणार, जागतिक पातळीवर भारताचा प्रभाव वाढणार

जागतिक व्यापार, तंत्रज्ञान, ऊर्जा सुरक्षा आणि Global Southची भूमिका वेगाने बदलत असताना ही शिखर परिषद होत आहे.

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube