Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Health care

दिल्ली की जहरीली हवा पर एक्सपर्ट की गंभीर चेतावनी: कमजोर फेफड़ों वाले लोग रहें सतर्क

दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है और हालात इस बार पहले से भी बदतर नज़र आ रहे हैं। एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप…

Nov 3, 2025
2 min read
दिल्ली की जहरीली हवा पर एक्सपर्ट की गंभीर चेतावनी: कमजोर फेफड़ों वाले लोग रहें सतर्क

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है और हालात इस बार पहले से भी बदतर नज़र आ रहे हैं। एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति करार देते हुए गंभीर चेतावनी जारी की है।

डॉ. गुलेरिया के अनुसार, जिन लोगों के फेफड़े कमजोर हैं, अस्थमा या सांस से जुड़ी पुरानी बीमारी है, उन्हें संभव हो तो दिल्ली से दूर रहने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खराब हवा से बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता है और कमजोर श्वसन क्षमता वाले मरीजों के लिए यह हालात बेहद जोखिम भरे हैं।

जो लोग शहर छोड़ नहीं सकते, उनके लिए उन्होंने कुछ ज़रूरी सावधानियां बताई हैं —

मास्क अनिवार्य रूप से पहनें, खासकर बाहर निकलते समय

घरों और ऑफिस में एयर फ़िल्टर का उपयोग करें

सांस में तकलीफ़, खांसी या सीने में दर्द की स्थिति में तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें

बाहर की गतिविधियों को सीमित करें, खासकर सुबह-शाम के समय

डॉक्टरों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने भी चेताया है कि दिल्ली की हवा तेजी से जहरीली हो रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों में स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। सरकार और एजेंसियां स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपाय कर रही हैं, लेकिन फिलहाल स्वास्थ्य सुरक्षा हर नागरिक की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

RECOMMENDED FOR YOU

एआय-सक्षम हृदयरोग तपासणीवर लक्ष केंद्रित केले जाते, नवीन तंत्रज्ञान लवकर शोध आणि उपचारांच्या आशा वाढवते
HEALTH CARESep 19, 2026

एआय-सक्षम हृदयरोग तपासणीवर लक्ष केंद्रित केले जाते, नवीन तंत्रज्ञान लवकर शोध आणि उपचारांच्या आशा वाढवते

नवी दिल्लीतील ब्रिक्स-संबंधित कार्यक्रमात AI-आधारित कार्डियाक केअर प्लॅटफॉर्मचे प्रदर्शन जलद शोधणे, जोखीम ओळखणे आणि रुग्णांचे निरीक्षण करणे हे आहे.

The Media Times.Live News Desk
गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है
HEALTH CAREJan 31, 2026

गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है

नई दिल्ली/पणजी (गोवा), आयुर्वेद, योग और आधुनिक चिकित्सा विधियों का अनूठा समन्वय पेश करने वाला PRAYAS केंद्र गोवा के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में बच्चों के न्यूरोडेवलपमेंटल और…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube