Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Cover Story

और लंबा हुआ इंतजार: खेल पंचाट ने विनेश की अपील पर फैसला 13 अगस्त तक

द मीडिया टाइम्स डेस्क   पेरिस: खेल पंचाट (कैस) का तदर्थ प्रभाग ओलंपिक महिला 50 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दी गईं भारतीय पहलवान…

Aug 11, 2024
2 min read
और लंबा हुआ इंतजार: खेल पंचाट ने विनेश की अपील पर फैसला 13 अगस्त तक

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

 

पेरिस: खेल पंचाट (कैस) का तदर्थ प्रभाग ओलंपिक महिला 50 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दी गईं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर विचार करने पर अभी कुछ और समय लेगा और इस मामले पर फैसला अब 13 अगस्त को सुनाया जाएगा। भारतीय ओलंपिक संघ ने पहले कहा था कि फैसला रविवार को आएगा, लेकिन फिर उसने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि परिणाम 13 अगस्त को ही पता चलेगा।

मामले की सुनवाई शुक्रवार को समाप्त हुई

कैस ने विनेश की अपील स्वीकार कर ली थी। विनेश ने फाइनल मुकाबले की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ अपील की थी। इस अपील पर फैसला पहले रविवार शाम सुनाया जाना था। आईओए के बयान में कहा गया, ‘‘सीएएस के तदर्थ प्रभाग ने विनेश फोगाट बनाम यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति मामले में एकमात्र मध्यस्थ माननीय डॉ. एनाबेले बेनेट को 13 अगस्त 2024 को शाम छह बजे तक फैसला देने का समय दिया है। इसमें कहा गया है, ‘‘मेरे द्वारा भेजे गए पिछले संचार में 11 अगस्त का संदर्भ सभी पक्षों को एकमात्र मध्यस्थ के समक्ष कोई भी अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दिए गए समय से संबंधित था।’’

संस्था ने ‘‘भ्रम और असुविधा’’ के लिए माफी मांगी। पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह 11 अगस्त को है । विनेश की जगह फाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज उतरीं, जो सेमीफाइनल में उनसे हार गई थीं।

RECOMMENDED FOR YOU

BRICS Summit 2026: नवी दिल्लीत मोठे नेते जमणार, जागतिक पातळीवर भारताचा प्रभाव वाढणार
COVER STORYSep 10, 2026

BRICS Summit 2026: नवी दिल्लीत मोठे नेते जमणार, जागतिक पातळीवर भारताचा प्रभाव वाढणार

जागतिक व्यापार, तंत्रज्ञान, ऊर्जा सुरक्षा आणि Global Southची भूमिका वेगाने बदलत असताना ही शिखर परिषद होत आहे.

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube