Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Editorial

एनसीपी (शरद पवार खेमे) के नेता जितेंद्र आव्हाड का अजित पवार पर हमला

द मीडिया टाइम्स  डेस्क: महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले राज्य की सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच एनसीपी (शरद…

Aug 7, 2024
2 min read
एनसीपी (शरद पवार खेमे) के नेता जितेंद्र आव्हाड का अजित पवार पर हमला

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

डेस्क: महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले राज्य की सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच एनसीपी (शरद पवार खेमे) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने अजित पवार पर हमला बोला है. उन्होंने अजित पवार को गद्दार बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों से आप क्या प्यार करेंगे. उनपर कैसे भरोसा करेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी से हाथ मिलाने वालों पर भला कैसे भरोसा किया जा सकता है?

जितेंद्र आव्हाड ने अजित पवार को गद्दार बताते हुए कहा कि वो चाचा (शरद पवार) की मौत का इंतजार कर रहे थे. क्या हम किसी बुजुर्ग की मौत का इंतजार करते हैं? जिस बच्चे को चलना सिखाया और उस बच्चे ने चाचा को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे गद्दारों को जनता जरूर सबक सिखाएगी और इस कृत्य का हिसाब लेगी. इससे पहले भी जितेंद्र कई बार अजित पवार पर हमला बोल चुके हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि अजित पवार पार्टी पर कब्जा करना चाहते थे, भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहते थे और उसका विलय करना चाहते थे. इसलिए शरद पवार के साथ उन्होंने धोखा किया. आव्हाड ने कहा था कि अजित को पवार परिवार में जन्म लेने के लिए आभारी होना चाहिए जहां उनके साथ अलग व्यवहार किया गया और अपने चाचा के खिलाफ विद्रोह करने के बावजूद उन्हें महत्वपूर्ण पद दिए गए.

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपूरची स्वच्छता व्यवस्था: मोहिमांच्या पलीकडे कायमस्वरूपी उपाय आवश्यक आहे
संपादकीयSep 16, 2026

जमशेदपूरची स्वच्छता व्यवस्था: मोहिमांच्या पलीकडे कायमस्वरूपी उपाय आवश्यक आहे

नियमित स्वच्छता मोहिमेमुळे तात्पुरती सुधारणा होऊ शकते, परंतु जमशेदपूर दीर्घकालीन स्वच्छ ठेवण्यासाठी शाश्वत कचरा व्यवस्थापन आणि जबाबदारी आवश्यक आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube