Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Other

मौत के गणपति घाट पर नहीं थम रहा जिंदा जलकर, मरने वालों का सिलसिला।

गणपति घाट पर ब्रेक फेल ट्राला, कंटेनर से जा भिड़ा, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग गुजरी// राऊ खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात करीब…

Jul 18, 2024
2 min read
मौत के गणपति घाट पर नहीं थम रहा जिंदा जलकर, मरने वालों का सिलसिला।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

गणपति घाट पर ब्रेक फेल ट्राला, कंटेनर से जा भिड़ा, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग

गुजरी// राऊ खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात करीब एक बजे भीषण हादसा हो गया। जब घाट उतर रहा ट्राला अनियंत्रित होकर , डिवाइडर कुद चढ़ने वाली लेन में जा घुसा और इंदौर की और आ रहे कंटेनर से जा टकराया। टक्कर लगते ही दोनों के टकराने से दोनों वाहनों में आग लग गई। जिसमें ट्राला पलट गया और कंटेनर का केबिन जलते हुए दूर जा गिरा। दुर्घटना में ट्राले के ड्राइवर की मौत हो गई । वहीं कंटेनर के ड्राइवर को मामूली चोट आई ।जानकारी अनुसार घटना रात्रि एक बजे के लगभग, जब यूरिया भरा ट्राला क्रमांक एम एच 18 बिजी 3672 घाट उतर धामनोद की ओर जा रहा था अचानक अनियंत्रित होकर चढ़ने वाली लेन में जा पहुंचा और कंटेनर क्रमांक एमपी 40 एचए 0197 से जा टकराया। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही धामनोद थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह और काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान मौके पर पहुंचे। यहां धामनोद से फायर बुलाकर वाहनों में आग बुझाई गई। घटना के बाद इंदौर की और जाने वाली लेन को बंद कर एक ही लेन से ट्रैफिक चलाया गया। मृतक कि शिनाख्त नहीं हो पाई । वही चोटिल कंटेनर ड्राइवर मुजफर पिता सुखदेवम निवासी तेजाजी नगर इंदौर ने बताया कि, मुंबई से चलकर इंदौर की और जा रहा था कि अचानक सामने से ट्राला आ गया वे कुछ समझते इतने में टक्कर मार दी। हालाकि वे तुरंत कूद गए और बाल बाल बचे। उन्हें मामूली चोट आई है। गौरतलब है कि,मौत के गणपति घाट पर जिंदा जलकर मरने वालों का सिलसिला नहीं थम रहा है । अभी तक धार जिले में, डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर, 400 से अधिक मौते हो चुकी है । केंद्र सरकार ने भी घाट पर दुर्घटना रोकने के लिए गंभीरता से लेते हुए एक नई लेन का निर्माण किया जा रहा है ।जो कि शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। ज्ञात रहे की, पूर्व में भी भयानक टक्कर में, वाहनों में भीषण आग लगने से 15 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौते हो चुकी है।।

 

RECOMMENDED FOR YOU

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी
OTHERJun 5, 2026

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून BIHAR NEWS : केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे 31 और एनएच 231 के खगड़िया से पूर्णिया रूट को फोरलेन में अपग्रेड करने की…

The Media Times
MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना
OTHERJun 4, 2026

MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Mansoon news : आखिरकार भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को औपचारिक घोषणा कर…

The Media Times
कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित
OTHERMay 22, 2026

कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 22 मई : पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड…

The Media Times
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube