Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Tourism

महा गंगा आरती में लीन होना चाहते हैं तो इन धार्मिक नगरों में जाएं।

देशभर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और तिलांजलि का भी रिवाज है। मकर संक्रांति की संध्या पर गंगा नदी…

Jan 8, 2023
2 min read
महा गंगा आरती में लीन होना चाहते हैं तो इन धार्मिक नगरों में जाएं।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

देशभर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और तिलांजलि का भी रिवाज है। मकर संक्रांति की संध्या पर गंगा नदी के तट पर गंगा आरती का आयोजन भी किया जाता है। यदि आप गंगा आरती में आरती में होना चाहते हैं तो जाएं और इन धार्मिक शहरों की सैर करें।
हरिद्वार को धर्म नगरी भी कहा जाता है गंगा नदी अपने उद्गम स्थल से 253 किलोमीटर की दूरी तय कर हरिद्वार में प्रवेश करती है। इसलिए हरिद्वार को गंगाद्वार भी कहा जाता है हरिद्वार में मकर संक्रांति के दिन भव्य आरती का आयोजन किया जाता है।
ऋषिकेश को भी धर्म नगरी के नाम से जाना जाता है हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और देव दर्शन के लिए ऋषिकेश आते हैं। वैसे तो रोजाना यहां गंगा आरती किया जाता है मगर मकर संक्रांति में विशेष रुप से आरती का आयोजन किया जाता है।
काशी की तो बात ही अलग है यहां प्रतिदिन गंगा आरती की जाती है। मकर संक्रांति के दिन बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए काशी आते हैं। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन काशी में स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
प्रयागराज में गंगा यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का समागम हुआ है इसलिए इसे प्रयागराज कहा जाता है यहां भी गंगा आरती भव्य तरीके से होती है।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|
पर्यटनDec 22, 2025

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|

बिहार सरकार राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म को जोड़ते हुए सरकार ने कई नई योजनाओं पर काम…

The Media Times.Live
ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन
पर्यटनNov 18, 2025

ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन

ब्रिटेन से आए एक पर्यटक ने केरल की एडक्कल गुफाओं को लेकर अपनी यात्रा अनुभव साझा किया, जिसमें उन्होंने इन प्राचीन गुफाओं को ‘भारत की सबसे चमत्कारी ऐतिहासिक विरासत’ बताया।…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube