Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Maharashtra

बिहार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिहार दौरे – मोतिहारी में दीक्षांत समारोह में टॉपरों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी…

Oct 20, 2023
2 min read
बिहार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिहार दौरे – मोतिहारी में दीक्षांत समारोह में टॉपरों को किया सम्मानित

<p>महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुई प्रथम दीक्षांत समारोह </p>

T
The Media Times.Live
The Media Times

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

अपने बिहार दौरे के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में स्नातकों को सम्मानित किया। कुल 898 छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान अपने डिग्री प्राप्त की। साथ ही, राष्ट्रपति ने विभिन्न शाखाओं के 10 टॉपरों को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा सांसद राधामोहन सिंह, और जिले के सभी भाजपा विधायक भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पटना और मोतिहारी में सुरक्षा को लेकर सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। रूट प्लान पहले ही तैयार है। मोतिहारी में कार्यक्रम के कारण भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए । राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए बिहार पुलिस और विशेष टीम एक-एक चीजों पर बारिकी से नजर रख रही है।

मेरे पूर्वज बिहारी, मैं भी यहां की
इससे पहले बुधवार को पटना में चौथे कृषि रोडमैप का शुभारंभ करने के बाद राष्ट्रपति ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि राष्ट्रपति के रूप में मेरी भले ही यह पहली यात्रा है लेकिन मैं बिहार और बिहार के लोगों और संस्कृति से भलीभांति परिचित हूं। पड़ोसी राज्य झारखंड मैं छह साल राज्यपाल रही। मैंने बिहार की जीवनशैली और संस्कृति को करीब से जाना है और महसूस भी किया है। मेरा गृह राज्य उड़ीसा भी ऐतिहासिक रुप से बिहार से जुड़ा हुआ है। इसीलिए मुझे लगता है कि मैं भी अपने आपको बिहारी कह सकती हूं। मैं बिहार को अपना राज्य मानती हूं। मुझे बिहार के मुख्यमंत्री अक्सर बुलाते हैं इसलिए मैं बीच बीच में आती रहूंगी। मुझे प्रेसिडेंट के बाद अपने गांव जाकर कृषि का कार्य करना है। बिहार हर क्षेत्र में रोड मैप बनाकर काम कर रहा है। बिहार हैपिनेस इंडेक्स पर कार्य कर रहा है, इसलिए विकास कर रहा है।

 

RECOMMENDED FOR YOU

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत ने छात्र की आत्महत्या और शैक्षणिक दबाव को फिर से फोकस में ला दिया है

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत ने छात्र की आत्महत्या और शैक्षणिक दबाव को फिर से फोकस में ला दिया है

18 सितंबर की मौत के बाद छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक चुनौतियों, परीक्षा संबंधी चिंताओं और छात्र सहायता प्रणालियों पर नए सिरे से चर्चा शुरू कर दी है।

The Media Times.Live News Desk
छात्र की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज, पिता ने लगाया जाति आधारित उत्पीड़न का आरोप

छात्र की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज, पिता ने लगाया जाति आधारित उत्पीड़न का आरोप

पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर एक प्रोफेसर सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

The Media Times.Live News Desk
एमपीएससी अभ्यर्थी परीक्षा और भर्ती के मुद्दों पर 26 सितंबर से पुणे में विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे

एमपीएससी अभ्यर्थी परीक्षा और भर्ती के मुद्दों पर 26 सितंबर से पुणे में विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे

उम्मीदवारों ने कथित अनियमितताओं, रद्द की गई भर्ती प्रक्रियाओं और चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश जारी करने में देरी को लेकर नए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube