Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में लोकतंत्र का उत्सव! दूसरे चरण में बंपर वोटिंग 5 बजे तक 67.14% मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में आज जबरदस्त वोटिंग हुई।20 जिलों की 122 सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान दर्ज किया गया — यानी…

Nov 11, 2025
2 min read
बिहार में लोकतंत्र का उत्सव! दूसरे चरण में बंपर वोटिंग 5 बजे तक 67.14% मतदान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में आज जबरदस्त वोटिंग हुई।
20 जिलों की 122 सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान दर्ज किया गया — यानी बिहार ने फिर रचा नया इतिहास!

चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यभर में सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हुई और मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

🔹 तेजस्वी यादव का जोश छलका

महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने बंपर वोटिंग पर खुशी जताते हुए कहा –

“मन गदगद है, मेरे बिहार ने कमाल कर दिखाया! हर जाति, हर वर्ग लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग ले रहा है। आपकी उंगली की नीली स्याही आपके भविष्य को स्वर्णिम बनाएगी।”

जनसुराज के प्रशांत किशोर बोले – बदलाव तय है!

जनसुराज आंदोलन के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने कहा –

“मैं चुनाव नहीं लड़ रहा, लेकिन बिहार का फैसला 14 नवंबर को साफ दिखेगा। बढ़ा हुआ मतदान बदलाव का संकेत है, सत्ता के नहीं, परिवर्तन के पक्ष में वोट पड़ा है।”

घटनाएं और हालात

  • नवादा के वारसलीगंज में दो गुटों में झड़प, 14 लोग हिरासत में।

  • अरवल में मतदान के दौरान एक कर्मचारी की हृदयाघात से मौत।

  • पूर्णिया और किशनगंज में कुछ बूथों पर EVM खराबी, बाद में ठीक कर दी गई।

भाजपा और कांग्रेस का आमना-सामना

भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा –“NDA के लिए माहौल शानदार है, हर बूथ पर लंबी लाइनें हैं। लोग विकास और विश्वास के लिए वोट कर रहे हैं।”वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने जनता से अपील की –“20 साल की सरकार को जनता ने देखा, अब बदलाव का समय है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए महागठबंधन को वोट दीजिए।”

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

राज्यभर में 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद बिहार में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।
DGP विनय कुमार ने सभी जिलों को सुरक्षा बढ़ाने और ड्रोन निगरानी के निर्देश दिए।

मतगणना 14 नवंबर को

बिहार के 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान अब समाप्ति की ओर है।
अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब सामने आएंगे Bihar Election Exit Polls 2025 और तय होगा कि महागठबंधन की वापसी होगी या NDA फिर से सत्ता में लौटेगा!

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube