Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Health care

क्या आपकी आंखें लाल हैं, आंखों से पानी आ रहा है, दर्द या जलन हो रही है तो इसका मतलब आई फ्लू (Eye Flu) ने आपको जकड़ लिया है.

भीड़ में, सार्वजनिक वाहन से सफर करने के दौरान आई फ्लू की चपेट में आने की पूरी आशंका है. इस बीमारी की चपेट में आने से आंखें लाल, खुजली, ज्यादा…

Aug 8, 2023
2 min read
क्या आपकी आंखें लाल हैं, आंखों से पानी आ रहा है, दर्द या जलन हो रही है तो इसका मतलब आई फ्लू (Eye Flu) ने आपको जकड़ लिया है.

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

भीड़ में, सार्वजनिक वाहन से सफर करने के दौरान आई फ्लू की चपेट में आने की पूरी आशंका है. इस बीमारी की चपेट में आने से आंखें लाल, खुजली, ज्यादा आंसू आना और आंखों में जाला जैसा महसूस होता है.

बारिश और बाढ़ के मौसम में आजकल पिंक आई (Pink Eye) या कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) आम समस्या बन गई है. हेल्थ एक्सरपर्ट के मुताबिक, ये ऐसी बीमारी है जो सीधे संपर्क में आने से तेजी से फैलती है.

इसलिए भीड़ में, सार्वजनिक वाहन से सफर करने के दौरान इस बीमारी के चपेट में आने की पूरी आशंका है. इस बीमारी की चपेट में आने से आंखें लाल, खुजली, ज्यादा आंसू आना और आंखों में जाला जैसा महसूस होता है. ऐसे में अगर आई फ्लू से बचना है तो 10 अचूक उपाय काम आ सकते हैं…

1. हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें

आई फ्लू के ट्रांसमिशन रोकने के लिए हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से साफ करना चाहिए. सार्वजनिक वाहन में सफर करते समय हैंडरेल्स, डोर नॉब और सीटों को छूने से बचना चाहिए. हमेशा साथ हैंड सैनिटाइजर रखें और इसे यूज करें.

2. चेहरे को टच न करें

जब भी सार्वजनिक परिवहन से सफर करें तो अपने फेस को छूने से बचें. आंख, नाक और मुंह को बिल्कुल भी न टच करें. पिंक आई का इंफेक्शन, खांसी या छींक की बूंदे फैल सकती हैं और चेहरे को छऊने से वायरस अंदर जा सकता है.

3. चश्मा जरूर पहनें

जब भी सार्वजनिक परिवहन से सफर करें तो काला चश्मा पहनें. इससे एयरबोर्न कणों से सुरक्षा होती है. आंखों और संक्रमण के बीच सीधा संपर्क होने से रोका जा सकता है. आई फ्लू से बचने के लिए इन तरीकों पर ध्यान देना चाहिए.

4. दूरी बनाकर ही रखें

आई फ्लू से बचने के लिए इससे पीड़ित लोगों से दूरी बनाकर रही रखें. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. ऐसे लोगों के संपर्क में आने से आप भी संक्रमित हो सकते हैं. भीड़ में न जाने से इसका खतरा कम रहता है.

RECOMMENDED FOR YOU

एआई-संचालित हृदय रोग जांच पर ध्यान केंद्रित किया गया है, नई तकनीक से शीघ्र पता लगाने और उपचार की उम्मीदें जगी हैं
HEALTH CARESep 19, 2026

एआई-संचालित हृदय रोग जांच पर ध्यान केंद्रित किया गया है, नई तकनीक से शीघ्र पता लगाने और उपचार की उम्मीदें जगी हैं

नई दिल्ली में ब्रिक्स-संबंधित कार्यक्रम में प्रदर्शित एआई-आधारित कार्डियक केयर प्लेटफॉर्म का उद्देश्य तेजी से पता लगाने, जोखिम की पहचान और रोगी की निगरानी का समर्थन करना है।

The Media Times.Live News Desk
गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है
HEALTH CAREJan 31, 2026

गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है

नई दिल्ली/पणजी (गोवा), आयुर्वेद, योग और आधुनिक चिकित्सा विधियों का अनूठा समन्वय पेश करने वाला PRAYAS केंद्र गोवा के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में बच्चों के न्यूरोडेवलपमेंटल और…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube