Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

कोडरमा में सीएम योगी की सिंह गर्जना: कहा- ‘औरंगजेब ने देश को लूटा, मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड को’

द मिडिया टाईम्स डेस्क  आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज, मंगलवार को झारखंड…

Nov 5, 2024
2 min read
कोडरमा में सीएम योगी की सिंह गर्जना: कहा- ‘औरंगजेब ने देश को लूटा, मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड को’

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाईम्स डेस्क 

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज, मंगलवार को झारखंड के कोडरमा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के मंत्री आलमगीर आलम पर तीखा हमला बोला।

सीएम योगी ने आलमगीर आलम के करीबी के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद होने की घटना का हवाला देते हुए उन्हें औरंगजेब से जोड़ दिया। उन्होंने कहा, “जैसे औरंगजेब ने देश को लूटा था और मंदिरों को नष्ट किया था, ठीक वैसे ही आलमगीर आलम ने झारखंड के गरीबों को लूटा।”

साथ ही, योगी ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का अपना नारा फिर से दोहराया और इस भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

सीएम योगी ने आगे कहा, “भाजपा देश की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन की गारंटी है। कांग्रेस के समय अयोध्या में अव्यवस्थाएं थीं, राम मंदिर का निर्माण रोकने की कोशिशें की गईं। लेकिन आज 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है, जो हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान की बात है।”

योगी आदित्यनाथ के इस भाषण में झारखंड की मौजूदा सरकार और उनकी नीतियों के खिलाफ गहरी आलोचना दिखाई दी, साथ ही भाजपा के विजन को प्रमुखता से रखा गया।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए

चोरी मानगो के जवाहर नगर में एक बंद घर में हुई, जब मालिक नमाज के लिए पास की मस्जिद में गया था।

The Media Times.Live News Desk
गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया
झारखंडSep 21, 2026

गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया

हाथी ने गोदाम का शटर तोड़ दिया और सुबह करीब तीन बजे एसएफसी चावल भंडारण सुविधा में घुस गया; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

The Media Times.Live News Desk
खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा
झारखंडSep 21, 2026

खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा

झारखंड मुक्ति मोर्चा संशोधित खनिज कानून के खिलाफ अपने अभियान को ब्लॉक स्तर के विरोध प्रदर्शन से लेकर जिला और राज्य स्तर के कार्यक्रमों की ओर ले जा रही है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube