Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Cover Story

आठ अगस्त ,महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत,

द मीडिया टाइम्स  डेस्क: देश के स्वतंत्रता संग्राम में आठ अगस्त के दिन का एक खास महत्व है। दरअसल महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई…

Aug 8, 2024
2 min read
आठ अगस्त ,महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत,

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

डेस्क: देश के स्वतंत्रता संग्राम में आठ अगस्त के दिन का एक खास महत्व है। दरअसल महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी।आठ अगस्त का दिन अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी।देश दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1509 : विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी।

1549 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1609 : वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।

1763 : वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।

1864 : जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना।

1876 : थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।

1899 : ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।

1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।

1908 :शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म।

1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।

1942 : महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।

1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

1988 : अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।

1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।

1990 : इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का ऐलान किया।

2004 : इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओत्तावियो क्वात्रोच्चि को भारत को सौंपने से इनकार किया।

2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

 

RECOMMENDED FOR YOU

BRICS Summit 2026: दुनिया के मंच पर भारत का बढ़ता दबदबा, दिल्ली में जुटेंगे बड़े नेता
COVER STORYSep 10, 2026

BRICS Summit 2026: दुनिया के मंच पर भारत का बढ़ता दबदबा, दिल्ली में जुटेंगे बड़े नेता

यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक व्यापार, तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और Global South की भूमिका तेजी से बदल रही है।

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube