Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Tourism

वैली ऑफ फ्लावर्स (Valley of Flowers) उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है,

वैली ऑफ फ्लावर्स (Valley of Flowers) उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है, जो हर साल 1 जून से अक्टूबर के अंत तक पर्यटकों के लिए…

Jun 5, 2025
2 min read
वैली ऑफ फ्लावर्स (Valley of Flowers) उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है,

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

वैली ऑफ फ्लावर्स (Valley of Flowers) उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है, जो हर साल 1 जून से अक्टूबर के अंत तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। यह स्थान अपने 300 से अधिक रंग-बिरंगे फूलों, हिमालयी दृश्यों और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक नेशनल पार्क है, जिसे वर्ल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा भी मिला हुआ है। 300 से भी ज्यादा प्रकार के फूलों से ढकी यह घाटी अपनी सुदंरता के लिए पर्यटकों के बीच बेहद मशहूर है। हर साल यह 1 जून से लेकर अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुलता है (Valley of Flowers Opens for Tourists)। देश-दुनिया से हजारों लोग हर साल यहां के रंग-बिरंगे फूलों और वनस्पतियों को देखने आते हैं।
अगर आप भी वैली ऑफ फ्लावर्स का दीदार करना चाहते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि वहां कैसे पहुंचे, तो हम यहां इससे जुड़ी सभी जानकारियां, जैसे- परमिट कैसे बुक करें (Valley of Flowers permit booking), खर्च (Valley of Flowers entry fee) और इसकी खासियत के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं
सबसे पहले यह जान लीजिए कि वैली ऑफ फ्लावर्स क्यों इतना खास है। इसे साल 1982 में नेशनल पार्क और 2005 में यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। यहां 300 से ज्यादा तरह के फूलों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें ब्लू पॉपी, हिमालयन कॉब लिली और ब्रह्मकमल जैसे बेहद मुश्किल से मिलने वाले फूल शामिल हैं। यह जगह न केवल प्रकृति प्रेमियों, बल्कि ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए भी परफेक्ट है। इसके अलावा, यहां से हिमालय के शानदार नजारे और नंदा देवी पर्वत का नजारा भी देखने को मिलता है।
वैली ऑफ फ्लावर्स जाने के लिए रजिस्ट्रेशन
वैली ऑफ फ्लावर्स की यात्रा के लिए पर्यटकों को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। बिना रेजिस्ट्रेशन करवाए आप वहां नहीं जा सकते हैं। वैली ऑफ फ्लावर्स जाने के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ([https://forest.uk.gov.in](https://forest.uk.gov.in)) पर जाएं।
वैली ऑफ फ्लावर्स के लिए परमिट सेक्शन में जाकर परमिट अप्लाई करें।
यात्रा की तारीख, ग्रुप के सदस्यों की संख्या और पर्सनल डीटेल्स भरें।
परमिट फीस का भुगतान ऑनलाइन करें और परमिट डाउनलोड करके साथ ले जाएं।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|
पर्यटनDec 22, 2025

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|

बिहार सरकार राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म को जोड़ते हुए सरकार ने कई नई योजनाओं पर काम…

The Media Times.Live
ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन
पर्यटनNov 18, 2025

ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन

ब्रिटेन से आए एक पर्यटक ने केरल की एडक्कल गुफाओं को लेकर अपनी यात्रा अनुभव साझा किया, जिसमें उन्होंने इन प्राचीन गुफाओं को ‘भारत की सबसे चमत्कारी ऐतिहासिक विरासत’ बताया।…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube