Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Editorial

महाराष्ट्र के पुणे और गोवा के बीच राष्ट्रीय सड़क मार्ग पर टायलेट का भयंकर अभाव।

कुमारी रंजना, प्रधान संपादक द मीडिया टाइम्स मोदी जी के घर घर शौचालय की योजना ने पूरे देश में शौचालय की आवश्यकता को एक महत्वपूर्ण क्रांति का रूप दिया था.खासकर…

Jan 3, 2025
2 min read
महाराष्ट्र के पुणे और गोवा के बीच राष्ट्रीय सड़क मार्ग पर टायलेट का भयंकर अभाव। 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

कुमारी रंजना, प्रधान संपादक द मीडिया टाइम्स

मोदी जी के घर घर शौचालय की योजना ने पूरे देश में शौचालय की आवश्यकता को एक महत्वपूर्ण क्रांति का रूप दिया था.खासकर महिलाओं को धयान में रखते हुए मोदी जी की यह योजना सफल भी रही लेकिन अगर देश के राष्ट्रीय सड़क मार्ग पर शौचालय की बात करें तो स्थिति इतनी दर्दनाक है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.

‌महाराष्ट्र जैसे विकसित राज्य में पुणे से गोवा की दूरी लगभग 500 किलो मीटर की है.इतनी दूरी को अगर अपनी निज़ी कार या कैब से तय करने के लिए कम से काम दस घंटे की दूरी एक ओर से पूरी करनी होती है. इस दूरी को सफर में अगर महिला यात्री को करनी हो और अगर शौचालय की तलब हुई तो यह एक विकट समस्या है. इस राष्ट्रीय सड़क मार्ग पर एक भी पब्लिक टायलेट नहीं है.

सरकार ने सड़क तो बेहतरीन बनाया है लेकिन पब्लिक टायलेट बनाना भूल गई. दूसरी ओर जितने भी राष्ट्रीय हाइवे पर होटल हैं वहाँ शौचालय की स्थिति नर्क से भी बदतर है. एक ओर सरकार की उदासिनता और दूसरी ओर लोगों में सिविक सेंस का अभाव शौचालय की समस्या को राष्ट्रीय आपदा का रूप बना देती है

.महाराष्ट्र सरकार और खासकर नितिन गडकरी जी का ध्यान मीडिया टाइम्स इस ओर दिलाने की कोशिश करती है की नेशनल लेवल और स्टेट लेवल पर हाइवे पर इस नितांत जरूरत पर त्वरित कार्यवाही करें खासकर महिलाओं का ध्यान रखते हुए.

 

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपुर की स्वच्छता व्यवस्था: अभियानों से परे स्थायी समाधान की जरूरत
संपादकीयSep 16, 2026

जमशेदपुर की स्वच्छता व्यवस्था: अभियानों से परे स्थायी समाधान की जरूरत

नियमित स्वच्छता अभियान अस्थायी सुधार प्रदान कर सकता है, लेकिन लंबे समय तक जमशेदपुर को स्वच्छ रखने के लिए स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन और जवाबदेही की आवश्यकता है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube