Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Other

भूमि सर्वे में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: सम्राट चौधरी

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 16 मई : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को भूमि सुधार विभाग की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों…

May 16, 2026
2 min read
भूमि सर्वे में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: सम्राट चौधरी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 16 मई : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को भूमि सुधार विभाग की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पूरे बिहार में विशेष अभियान चलाकर भूमि सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भूमि परिमार्जन (म्यूटेशन) का कार्य किसी भी स्थिति में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि भूमि सर्वे के कार्य में तेजी लाई जाए और इसे राज्य स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
बैठक के बाद भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार का मानना है कि बिहार में भूमि विवादों के कारण हत्या और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भूमि सर्वे और परिमार्जन का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाना आवश्यक है।
मंत्री ने बताया कि सरकार लैंड बैंक, डिजिटल भूमि रिकॉर्ड और सर्वे कार्य को प्राथमिकता दे रही है, ताकि भूमि संबंधी विवादों को जड़ से समाप्त किया जा सके।
सरकार की इस पहल को बिहार में भूमि सुधार व्यवस्था को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य डिजिटल और पारदर्शी भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू कर किसानों एवं आम नागरिकों को भूमि संबंधी समस्याओं से राहत दिलाना है।

RECOMMENDED FOR YOU

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी
OTHERJun 5, 2026

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून BIHAR NEWS : केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे 31 और एनएच 231 के खगड़िया से पूर्णिया रूट को फोरलेन में अपग्रेड करने की…

The Media Times
MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना
OTHERJun 4, 2026

MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Mansoon news : आखिरकार भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को औपचारिक घोषणा कर…

The Media Times
कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित
OTHERMay 22, 2026

कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 22 मई : पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड…

The Media Times
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube