Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Health care

ब्लैक कॉफी और ब्लैक टी सेहत के लिए फायदेमंद, मौत का खतरा होता है कम ।

ब्लैक कॉफी और ब्लैक टी पीने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है। ‘जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन’ में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग रोजाना 1-2 कप ब्लैक…

Jun 19, 2025
2 min read
ब्लैक कॉफी और ब्लैक टी सेहत के लिए फायदेमंद, मौत का खतरा होता है कम ।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

ब्लैक कॉफी और ब्लैक टी पीने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है। ‘जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन’ में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग रोजाना 1-2 कप ब्लैक कॉफी या काली चाय पीते हैं, उनकी समग्र सेहत बेहतर रहती है और उनमें मौत का खतरा भी कम पाया गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्लैक कॉफी और ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ये तत्व हृदय रोग, मधुमेह, और कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को भी घटाते हैं।
दिन में 1-2 कप ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी पीने वालों में प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत पाई गई।ऐसे लोग तनाव और अवसाद जैसी मानसिक बीमारियों से भी अपेक्षाकृत दूर रहते हैं।चाय या कॉफी में दूध और शक्कर न मिलाना जरूरी है, क्योंकि इससे इसके लाभकारी प्रभाव कम हो सकते हैं।बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से नींद, एसिडिटी और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि संतुलित मात्रा में ब्लैक टी और ब्लैक कॉफी को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जाए, ताकि इसके अधिकतम फायदे मिल सकें।
ही में एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि रोजाना 1-2 कप ब्लैक कॉफी पीने से मौत का खतरा 14 प्रतिशत तक कम हो जाता है। वहीं अगर आप रोज 2-3 कप ब्लैक टी पीते हैं तो इससे किसी भी तरह की असमय मृत्यु का खतरा 17 प्रतिशत तक कम हो जाता है। अगर आप कॉफी या चाय में दूध और चीनी डालकर पीते हैं तो इससे ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। शोधकर्ताओं ने पाया कि ज्यादा चीनी डालकर या सैचुरेटेड फैट वाली कॉफी पीने से ऐसे नतीजे निकलकर सामने नहीं आते हैं। ये रिसर्च द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में छपी है।

अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के सीनियरल राइटर और रिसर्चर फैंग फैंग झांग ने कहा है कि कॉफी के ये फायदे उसके बायोएक्टिव कंपाउंड की वजह से होते हैं। लेकिन नतीजे ये बताते हैं कि कॉफी में चीनी डालने या फैट का इस्तेमाल करने से इसके फायदे कम हो सकते हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

एआई-संचालित हृदय रोग जांच पर ध्यान केंद्रित किया गया है, नई तकनीक से शीघ्र पता लगाने और उपचार की उम्मीदें जगी हैं
HEALTH CARESep 19, 2026

एआई-संचालित हृदय रोग जांच पर ध्यान केंद्रित किया गया है, नई तकनीक से शीघ्र पता लगाने और उपचार की उम्मीदें जगी हैं

नई दिल्ली में ब्रिक्स-संबंधित कार्यक्रम में प्रदर्शित एआई-आधारित कार्डियक केयर प्लेटफॉर्म का उद्देश्य तेजी से पता लगाने, जोखिम की पहचान और रोगी की निगरानी का समर्थन करना है।

The Media Times.Live News Desk
गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है
HEALTH CAREJan 31, 2026

गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है

नई दिल्ली/पणजी (गोवा), आयुर्वेद, योग और आधुनिक चिकित्सा विधियों का अनूठा समन्वय पेश करने वाला PRAYAS केंद्र गोवा के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में बच्चों के न्यूरोडेवलपमेंटल और…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube