Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Health care

बच्चों की सेहत आजकल एक बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही है,

द मीडिया टाइम्स डेस्क  बच्चों की सेहत आजकल एक बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही है, खासकर डिजिटल गैजेट्स के बढ़ते उपयोग और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण।…

May 23, 2025
2 min read
बच्चों की सेहत आजकल एक बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही है,

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

बच्चों की सेहत आजकल एक बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही है, खासकर डिजिटल गैजेट्स के बढ़ते उपयोग और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण। समर वैकेशन बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जब वे अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकते हैं। स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए कुछ योगासन और आयुर्वेदिक टिप्स अपनाकर आप अपने बच्चे की सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

यही वजह है कि बच्चों को लेकर जो रिपोर्ट आ रही है, वो फिक्र बढ़ाती है। देश में 45% बच्चे ओवरवेट हैं, 28% फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं और 67% एक घंटे से भी कम समय बाहर खेलते हैं। यही नहीं, दुनिया के मुकाबले भारत के बच्चों की लंबाई भी घट रही है। मोटापे के मामले में देश के बच्चे दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा 30% से ज्यादा की पास की नजर भी कमजोर है। जिस उम्र में शरीर सुपरफिट होना चाहिए, उस उम्र में उन्हें डायबिटीज-हाइपरटेंशन, रूमेटाइड आर्थराइटिस, थायरॉइड जैसी घातक बीमारी हो रही हैं। इसलिए आज हमें बच्चों की न सिर्फ ग्रोथ बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए बल्कि उन्हें इन बीमारियों से भी बचाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि उम्र के साथ बच्चों पर बीमारियों का बोझ न बढ़े। कई स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, तो इस समर वैकेशन में क्या प्लान बनाएं ताकि बच्चों की हाइट-वेट ही नहीं, ओवरओल ग्रोथ शानदार रहे। आइए स्वामी रामदेव से इसी मुद्दे पर बात करते हैं।

यहां कुछ आसान और प्रभावी टिप्स दिए गए हैं जिन्हें आप अपने बच्चे के रूटीन में शामिल कर सकते हैं:प्राणायाम: अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाति जैसे प्राणायाम फेफड़ों की क्षमता बढ़ाते हैं और मानसिक तनाव कम करते हैं।योगासन: ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और वज्रासन जैसे आसन बच्चों के शरीर को लचीला और मजबूत बनाते हैं।

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पिलाएं, चाहें तो उसमें शहद और नींबू भी मिला सकते हैं।

आंवला, गिलोय या एलोवेरा का रस (उम्र के अनुसार मात्रा में) इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक हो सकता है।स्क्रीन टाइम सीमित करें और बच्चों को बाहर खेलने, दौड़ने या साइकलिंग के लिए प्रेरित करें।बच्चों के आहार में फल, सब्जियां, सूखे मेवे, और घर का बना पौष्टिक खाना शामिल करें।जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रखें।बच्चे की नींद पूरी होनी चाहिए (कम से कम 8-10 घंटे), जिससे उनका शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहें।

RECOMMENDED FOR YOU

एआई-संचालित हृदय रोग जांच पर ध्यान केंद्रित किया गया है, नई तकनीक से शीघ्र पता लगाने और उपचार की उम्मीदें जगी हैं
HEALTH CARESep 19, 2026

एआई-संचालित हृदय रोग जांच पर ध्यान केंद्रित किया गया है, नई तकनीक से शीघ्र पता लगाने और उपचार की उम्मीदें जगी हैं

नई दिल्ली में ब्रिक्स-संबंधित कार्यक्रम में प्रदर्शित एआई-आधारित कार्डियक केयर प्लेटफॉर्म का उद्देश्य तेजी से पता लगाने, जोखिम की पहचान और रोगी की निगरानी का समर्थन करना है।

The Media Times.Live News Desk
गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है
HEALTH CAREJan 31, 2026

गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है

नई दिल्ली/पणजी (गोवा), आयुर्वेद, योग और आधुनिक चिकित्सा विधियों का अनूठा समन्वय पेश करने वाला PRAYAS केंद्र गोवा के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में बच्चों के न्यूरोडेवलपमेंटल और…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube