Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Cover Story

पॉपुलर सिंगर कुमार सानू का झलका दर्द कहा रिस्पेक्ट देते हैं काम नहीं देते

द मीडिया टाइम्स डेस्क :  कुमार शानू 90 के दशक के बेहद पॉपुलर सिंगर हैं. उस दौर में उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था. उन्होंने चुरा…

Aug 8, 2024
3 min read
पॉपुलर सिंगर कुमार सानू का झलका दर्द कहा रिस्पेक्ट देते हैं काम नहीं देते

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स

डेस्क :  कुमार शानू 90 के दशक के बेहद पॉपुलर सिंगर हैं. उस दौर में उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था. उन्होंने चुरा के दिल मेरा, दो दिल मिल रहे हैं और चोरी चोरी जब नजरें मिली जैसे कई यादगार गाने गाए हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं.हालाकि, अब कुमार सानू ज्यादा गाने गाते नजर नहीं आते. वे बस किसी इवेंट या टीवी शो में बतौर गेस्ट नजर आते हैं.कुमार सानू का आखिरी गाना 2015 में आई फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ का ‘दर्द करारा’ था. उन्होंने फिल्म ‘सिम्बा’ के लिए 2018 में ‘आंख मारे’ के रीमेक में भी गाना गाया था. कुमार सानू, ने हाल ही में यूएसए में एक शो में परफॉर्म किया था. अब सिंगर ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में काम के अवसरों की कमी पर अपनी निराशा जाहिर की है.

रिस्पेक्ट देते हैं काम नहीं देते : –

दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्य़ू के दौरान उनसे पूछा गया कि इन दिनों उन्हें ज्यादा क्यों नहीं सुना जाता हैं, तो इस पर कुमार शानू का दर्द छलक पड़ा. सिंगर ने कहा, “मेरा सफर अभी तक बहुत अच्छा ही रहा है, इंडस्ट्री में हर कोई मेरा सम्मान करता है. पर सबसे बड़ी बात ये है कि लोग रिस्पेक्ट तो देते हैं, प्यार देते हैं, हमारा गाना भी सुनते हैं… मुझे नहीं पता कि वे हिंदी फिल्मों में और गानों के लिए मेरी आवाज का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं.’

लोगों से जो प्यार मिलता है क्या वो रियल है?

सानू इस बात को लेकर भी कंफ्यूज हैं कि क्या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लोगों से उन्हें जो प्यार मिलता है वह रियल है और कहा कि यह अक्सर उन्हें सोचने पर मजबूर करता है. सिंगर ने कहा, “ये सवाल मन में होता है. जब मैं उनके सामने हूं तो वे इतना प्यार दिखा रहे हैं. मुझे नहीं पता कि यह असली है या नहीं. चाहे कुछ भी हो, वे सम्मान जरूर देते हैं.’

गा सकते हैं तो क्यों नहीं गवाते? :-

उन्होंने आगे कहा, “अगर हम गा सकते हैं, तो हमसे क्यों नहीं गवाते? इनके (निर्माताओं) मन में क्यों नहीं आता? मैं शो कर रहा हूं, मेरी एक फैन फॉलोइंग है. मैं जहां भी जाता हूं देखता हूं कि शो बिक रहे हैं. जनता की मांग है. मैं इस साल अक्टूबर और नवंबर में लाइव शो का एक और सेट भी ला रहा हूं. अगर इंडस्ट्री वाले समझ जाएं तो अच्छी बात है, नहीं तो उनका दुर्भाग्य है. 90 के दशक के आइकॉनिक सिंगर्स में से एक हैं कुमार शानू बता दें कि बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक प्लेबैक सिंगर्स से एक कुमार सानू ने 1990 के दशक में अपनी सुरीली आवाज और बेजोड़ वर्सेटाइल टैलेंट से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. लगातार पांच सालों तक बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड तोड़ने वाली सीरीज के लिए जाने जाने वाले सानू ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से ‘तुझे देखा तो’, ‘साजन’ से ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ और ‘1942 : ए लव स्टोरी’ से ‘एक लड़की को देखा’ जैसे सदाबहार हिट गाने गाए हैं.

RECOMMENDED FOR YOU

BRICS Summit 2026: दुनिया के मंच पर भारत का बढ़ता दबदबा, दिल्ली में जुटेंगे बड़े नेता
COVER STORYSep 10, 2026

BRICS Summit 2026: दुनिया के मंच पर भारत का बढ़ता दबदबा, दिल्ली में जुटेंगे बड़े नेता

यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक व्यापार, तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और Global South की भूमिका तेजी से बदल रही है।

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube