Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Other

पुणे से पहली ‌’वंदे भारत’ का लोकार्पण आज

द मिडिया टाइम्स डेस्क  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणेशोत्सव के अवसर पर आज सोमवार, 16 सितंबर को पुणे से पहली ‌’वंदे भारत एक्सप्रेस’ का उद्घाटन वर्चुअल करेंगे.पुणे रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय…

Sep 16, 2024
2 min read
पुणे से पहली ‌’वंदे भारत’ का लोकार्पण आज

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाइम्स डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणेशोत्सव के अवसर पर आज सोमवार, 16 सितंबर को पुणे से पहली ‌’वंदे भारत एक्सप्रेस’ का उद्घाटन वर्चुअल करेंगे.पुणे रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल डिप्टी सीएम अजीत पवार देवेंद्र फडणवीस हरी झंडी दिखाएंगे. यह वंदे भारत एक्सप्रेस पुणे से हुबली तक चलेगी. पिछले कई महीनों से पुणेवासियों को इंतजार करा रही पहली ‌’वंदे भारत एक्सप्रेस’ से सातारा, मिरज, सांगली और कोल्हापुर के रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. महाराष्ट्र को 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस मिली हैं, जिनमें पुणे-हुबली, नागपुर- सिकंदराबाद और कोल्हापुर-पुणे रूट शामिल हैं.

इन तीनों वंदे भारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे. मोहोल ने पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुणे को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल गई है, जो निश्चित रूप से पुणेकर यात्रियों के लिए खुशी की बात है. इस एक्सप्रेस से सिर्फ पुणे ही नहीं बल्कि पश्चिमी महाराष्ट्र के पूरे क्षेत्र को फायदा होगा. पुणे, सातारा, मिराज, सांगली और कोल्हापुर के क्षेत्र संचार को मजबूत करने में योगदान मिलेगा.इसके अलावा अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी. मोदी सरकार महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वर्तमान में रेल मंत्रालय के माध्यम से महाराष्ट्र में 81 हजार 580 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं. इसके अलावा, इस साल के केंद्रीय बजट से महाराष्ट्र को रेलवे के लिए 15,940 करोड़ रुपये मिलेंगे. मोहोल ने यह भी कहा 132 रेलवे स्टेशनों को विश्व मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है और महाराष्ट्र में कुल 8 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं.

RECOMMENDED FOR YOU

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी
OTHERJun 5, 2026

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून BIHAR NEWS : केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे 31 और एनएच 231 के खगड़िया से पूर्णिया रूट को फोरलेन में अपग्रेड करने की…

The Media Times
MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना
OTHERJun 4, 2026

MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Mansoon news : आखिरकार भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को औपचारिक घोषणा कर…

The Media Times
कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित
OTHERMay 22, 2026

कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 22 मई : पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड…

The Media Times
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube