Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Other

पर्यटन योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने की विभागीय समीक्षा

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 20 मई : बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यटन निदेशालय सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की…

May 20, 2026
2 min read
पर्यटन योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने की विभागीय समीक्षा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 20 मई : बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यटन निदेशालय सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित इस पहली समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत किया और पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विभागीय योजनाओं, संरचना और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित पर्यटन योजनाओं की अद्यतन स्थिति, व्यय राशि और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विशेष सचिव सह निदेशक उदयन मिश्रा ने मंत्री को बुद्ध सर्किट, ईको सर्किट, सिख सर्किट, जैन सर्किट, रामायण सर्किट, सूफी सर्किट, शिव शक्ति सर्किट और गांधी सर्किट से जुड़े प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। साथ ही पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई पर्यटन नीति, होम स्टे नीति तथा ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार के विकास में पर्यटन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और मुख्यमंत्री लगातार विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते रहते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पर्यटन योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए ताकि आम लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके।

मंत्री ने यह भी कहा कि विभाग से जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारियां आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचनी चाहिए। उन्होंने पर्यटन नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने, निवेश को बढ़ावा देने तथा राज्य के पौराणिक मेला-महोत्सवों को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

बैठक में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RECOMMENDED FOR YOU

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी
OTHERJun 5, 2026

ROAD : खगड़िया-पूर्णिया हाइवे बनेगा फोर लेन, इस पर खर्च होंगे 3936.05 करोड़, केंद्र की हरी झंडी

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून BIHAR NEWS : केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे 31 और एनएच 231 के खगड़िया से पूर्णिया रूट को फोरलेन में अपग्रेड करने की…

The Media Times
MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना
OTHERJun 4, 2026

MANSOON : चार दिन की देरी से केरल पहुंचा मानसून, 12 जून तक बिहार में दस्तक देने की संभावना

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Mansoon news : आखिरकार भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को औपचारिक घोषणा कर…

The Media Times
कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित
OTHERMay 22, 2026

कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों को देते थे महिलाओं के साथ समय बिताने की छूट, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 22 मई : पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड…

The Media Times
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube