Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Health care

नाखूनों पर रेखाएं आना किस बात का संकेत है? जानिए शरीर में किस पोषक तत्व की कमी से होता है

ऐसानाखूनों पर रेखाएं (Lines on nails) आना एक सामान्य समस्या है, लेकिन यह शरीर में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं या पोषक तत्वों की कमी का संकेत भी हो सकता है। ये…

Jun 12, 2025
2 min read
नाखूनों पर रेखाएं आना किस बात का संकेत है? जानिए शरीर में किस पोषक तत्व की कमी से होता है

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

ऐसानाखूनों पर रेखाएं (Lines on nails) आना एक सामान्य समस्या है, लेकिन यह शरीर में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं या पोषक तत्वों की कमी का संकेत भी हो सकता है। ये रेखाएं खड़ी (vertical lines) या आड़ी (horizontal lines) हो सकती हैं, और इनका अर्थ अलग-अलग हो सकता है।
शरीर में चल रही अंदरूनी गड़बड़ियों का संकेत कई बार हमारे नाखून भी देने लगते हैं। अगर आपने ध्यान दिया हो, तो कई लोगों के नाखूनों पर सीधी या आड़ी रेखाएं दिखाई देती हैं। कई बार ये रेखाएं सामान्य होती हैं, लेकिन कई बार ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं या पोषक तत्वों की कमी का संकेत भी हो सकती हैं। आइए जानें नाखूनों पर रेखाएं आने के कारण, इससे जुड़ी बीमारियां और इसका समाधान।

🧠 इन रेखाओं के पीछे छिपे हो सकते हैं ये कारण:पोषक तत्वों की कमी:आयरन (Iron) की कमी से नाखूनों में रेखाएं, कमजोरी और सफेदपन दिख सकता है।बायोटिन (Biotin) की कमी से नाखून पतले और कमजोर हो जाते हैं।विटामिन बी12, फोलिक एसिड और जिंक की कमी से भी रेखाएं उभर सकती हैं।शरीर में पानी की कमी (Dehydration):पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से शरीर में सूखापन आ जाता है, जिससे नाखूनों पर भी असर पड़ता है।उम्र बढ़ने के साथ खड़ी रेखाएं सामान्य हैं। यह उम्र के साथ नाखूनों की कोशिकाओं में बदलाव के कारण होता है।
उम्र बढ़ने के साथ खड़ी रेखाएं सामान्य हैं। यह उम्र के साथ नाखूनों की कोशिकाओं में बदलाव के कारण होता है।कुछ हार्मोनल या मेटाबोलिक बीमारियों जैसे थायरॉइड, डायबिटीज़ आदि के कारण भी नाखूनों पर रेखाएं उभर सकती हैं।
टाइफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे तेज बुखार या इंफेक्शन के बाद नाखूनों पर आड़ी रेखाएं बन सकती हैं। यह संकेत है कि बीमारी के समय नाखूनों की ग्रोथ रुक गई थी।कीमोथेरेपी या कुछ अन्य दवाएं शरीर में टॉक्सिक प्रभाव डालती हैं, जिससे नाखूनों की सतह पर असर पड़ता है।तो ऐसी स्थिति में त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) या चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय:आयरन और बायोटिन युक्त आहार लें – हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, अंडा, दूध, दालें, अखरोट आदि

RECOMMENDED FOR YOU

एआई-संचालित हृदय रोग जांच पर ध्यान केंद्रित किया गया है, नई तकनीक से शीघ्र पता लगाने और उपचार की उम्मीदें जगी हैं
HEALTH CARESep 19, 2026

एआई-संचालित हृदय रोग जांच पर ध्यान केंद्रित किया गया है, नई तकनीक से शीघ्र पता लगाने और उपचार की उम्मीदें जगी हैं

नई दिल्ली में ब्रिक्स-संबंधित कार्यक्रम में प्रदर्शित एआई-आधारित कार्डियक केयर प्लेटफॉर्म का उद्देश्य तेजी से पता लगाने, जोखिम की पहचान और रोगी की निगरानी का समर्थन करना है।

The Media Times.Live News Desk
गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है
HEALTH CAREJan 31, 2026

गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है

नई दिल्ली/पणजी (गोवा), आयुर्वेद, योग और आधुनिक चिकित्सा विधियों का अनूठा समन्वय पेश करने वाला PRAYAS केंद्र गोवा के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में बच्चों के न्यूरोडेवलपमेंटल और…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube