Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Health care

डायबिटीज और हृदय रोग: एक गंभीर संबंध

द मीडिया टाइम्स डेस्क भारत में डायबिटीज के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि न केवल चिंता का विषय है, बल्कि इसके साथ ही हृदय रोगों का खतरा भी…

Jan 13, 2025
2 min read
डायबिटीज और हृदय रोग: एक गंभीर संबंध

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

भारत में डायबिटीज के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि न केवल चिंता का विषय है, बल्कि इसके साथ ही हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ रहा है। डायबिटीज न केवल शुगर के स्तर को प्रभावित करती है, बल्कि यह दिल और रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचाती है। आइए समझते हैं कि डायबिटीज और दिल की बीमारियों के बीच क्या संबंध है।

डायबिटीज का दिल पर असर 

डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। हाई ब्लड शुगर का लंबे समय तक बने रहना रक्त वाहिकाओं की दीवारों को नुकसान पहुंचाता है। यह स्थिति धमनियों को सख्त और सिकुड़ने का कारण बनती है, जिससे दिल को पर्याप्त ब्लड फ्लो नहीं मिल पाता। इसके अलावा, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल, जो डायबिटीज के साथ आमत: देखे जाते हैं, दिल पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ा देते हैं।

डायबिटीज से होने वाले हृदय रोग

1. हार्ट अटैक: डायबिटीज के मरीजों में दिल के दौरे का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में 2-4 गुना ज्यादा होता है।

2. स्ट्रोक: रक्त प्रवाह में रुकावट के कारण स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

3. हृदय की विफलता Heart Failure: लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर और हाई बीपी रहने से दिल की पंपिंग क्षमता कम हो जाती है।

बचाव के उपाय

डॉ. अजय कुमार के अनुसार, डायबिटीज के साथ हृदय रोग से बचाव के लिए नियमित रूप से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच करवाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा संतुलित आहार लें, जिसमें कम वसा और अधिक फाइबर हो।

नियमित व्यायामकरें।  

– तंबाकू और शराब से बचें।

– डॉक्टर की सलाह से मेडिकेशन का पालन करें।

निष्कर्ष

डायबिटीज का सही प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। समय रहते सतर्क रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

RECOMMENDED FOR YOU

एआय-सक्षम हृदयरोग तपासणीवर लक्ष केंद्रित केले जाते, नवीन तंत्रज्ञान लवकर शोध आणि उपचारांच्या आशा वाढवते
HEALTH CARESep 19, 2026

एआय-सक्षम हृदयरोग तपासणीवर लक्ष केंद्रित केले जाते, नवीन तंत्रज्ञान लवकर शोध आणि उपचारांच्या आशा वाढवते

नवी दिल्लीतील ब्रिक्स-संबंधित कार्यक्रमात AI-आधारित कार्डियाक केअर प्लॅटफॉर्मचे प्रदर्शन जलद शोधणे, जोखीम ओळखणे आणि रुग्णांचे निरीक्षण करणे हे आहे.

The Media Times.Live News Desk
गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है
HEALTH CAREJan 31, 2026

गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है

नई दिल्ली/पणजी (गोवा), आयुर्वेद, योग और आधुनिक चिकित्सा विधियों का अनूठा समन्वय पेश करने वाला PRAYAS केंद्र गोवा के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में बच्चों के न्यूरोडेवलपमेंटल और…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube