Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

जघन्य हत्याकांड के विरोध में चेंबर एवं अन्य व्यावसायिक संगठनों के द्वारा  संपूर्ण बाजार बंद का आह्वान

द मीडिया टाइम्स  भागलपुर: व्यवसायी की हत्या की घटना को लेकर चैंबर कार्यालय में शहर के कई व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया जिसमें उपरोक्त घटनाक्रम पर…

Aug 8, 2024
2 min read
जघन्य हत्याकांड के विरोध में चेंबर एवं अन्य व्यावसायिक संगठनों के द्वारा  संपूर्ण बाजार बंद का आह्वान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

भागलपुर: व्यवसायी की हत्या की घटना को लेकर चैंबर कार्यालय में शहर के कई व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया जिसमें उपरोक्त घटनाक्रम पर वृहद चर्चा हुई एवं बाजार बंद किए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस घटना से बाजार क्षेत्र के सभी दवा व्यवसाईयों एवं अन्य व्यवसाय से जुड़े व्यवसाईयों के मन में काफी खौफ एवं रोष व्याप्त हो गया है। चेंबर में आयोजित बैठक में व्यवसाईयों ने शहर के पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन की लक्षण व्यवस्था के कारण शहर में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ सा गया है जिससे अपराधी बेखौफ होकर शहर में घूम रहे हैं एवं कई प्रकार के आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चेंबर महासचिव सीए पुनीत चौधरी ने हत्या की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को शहर की विधि व्यवस्था को लेकर मुस्तादी से कार्य करना चाहिए ऐसा नहीं हो पाने के कारण ही इस प्रकार की घटनाएं देखने को मिलती है। चेंबर के सम्मानित सदस्य रमन शाह एवं रामगोपाल पोद्दार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम व्यवसाईयों के सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन को तत्परता से लगना होगा शहर में पेट्रोलिंग की व्यवस्था को बढ़ानी होगी।

कई संगठनों द्वारा संपूर्ण बाजार बंद का समर्थन 

चेंबर में उपस्थित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के अनुरोध पर चेंबर द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कल दिनांक 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को संपूर्ण बाजार बंद रखा जाएगा जिसका समर्थन चेंबर सहित शहर के अनेकों संगठनों ने किया है।बैठक में चेंबर पीआरओ दीपक शर्मा ने उपस्थित लोगों की बातों को सुनते हुए एवं सबों की सहमति को ध्यान में रखते हुए यह बताया कि कल भागलपुर का संपूर्ण बाजार बंद रहेगा साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों के मालिक स्थानीय वैरायटी चौक पर दिन के 9:00 बजे एकत्रित होंगे एवं बाजार बंद करवायेंगे। बंद के समर्थन में चेंबर कार्यालय में आयोजित बैठक में इस्टर्न बिहार चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों सहित
– टेक्सटाइल मर्चेंट चैंबर ऑफ़ कॉमर्स
– होजयरी एसोसिएशन
– स्वर्णकार संघ
– इस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
– भागलपुर मशीनरी डीलर्स एसोसिएशन
– भारतीय विश्वकर्मा संघ
– खाद्यान्न व्यावसायी संघ
– भागलपुर कंप्यूटर एसोसिएशन
– भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन
– श्री मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल
– केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
सहित कई अन्य संगठनों के सैकड़ो लोगों ने बाजार बंद में अपना समर्थन दिया।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube