Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Tourism

इंदौर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित मशहूर गुलावट गांव लोटस वैली के नाम से जाना जाता है. यह लोटस वैली 300 एकड़ में फैली है जिसमें करीब 300 किसान कमल की खेती करते हैं.

मई-जून में जब इस क्षेत्र में पानी नहीं होता है, तब कमल के बीज रोपे जाते हैं और यहां से निकलने वाले फूल इंदौर शहर के साथ-साथ दिल्ली-मुंबई तक सप्लाई…

Jun 11, 2023
2 min read
इंदौर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित मशहूर गुलावट गांव लोटस वैली के नाम से जाना जाता है. यह लोटस वैली 300 एकड़ में फैली है जिसमें करीब 300 किसान कमल की खेती करते हैं.

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

मई-जून में जब इस क्षेत्र में पानी नहीं होता है, तब कमल के बीज रोपे जाते हैं और यहां से निकलने वाले फूल इंदौर शहर के साथ-साथ दिल्ली-मुंबई तक सप्लाई किए जाते हैं.

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की गुलावट लोटस वैली देश दुनिया के पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनती जा रही है। इंदौर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर गुलावट गांव में यशवंत सागर डेम के बैक वाटर से प्राकृतिक झील के रूप में बनी है.

ऐसा नजारा शायद ही दुनिया में कही और देखने को मिले. यहां आप घुड़सवारी, बोटिंग, साइकिलिंग, ओपन जीप में साइट व्यू के अलावा कई धार्मिक स्थलों के दर्शन का भी लाभ उठा सकते हैं.

लोटस वैली कहे जाने वाले गांव में सनसेट कन्याकुमारी और गोवा जैसा ही है. यहां पर साउथ अफ्रीका और आसाम के जंगलों जैसे जंगल हैं. बड़े बड़े बांस के पेड़ों के पीछे से जब सूर्य की किरणें दिखती हैं तो वो नज़ारा देखने लायक होता है.

यहां पास में ही बिजासन माता मंदिर, गोमटगिरि दिगंबर जैन मंदिर और पितृ पर्वत भी मौजूद है. लोटस वैली (Lotus Valley) को देखने सबसे अच्छा वक्त मार्च से दिसंबर के बीच का है.

बांसों की लंबाई बहुत ज्यादा होने के कारण ये ऊपर से झुक कर आपस में मिल गए हैं. इससे इनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. लोग लोटस वैली पर वीक एंड ट्रिप प्लान के साथ फोटो शूट और प्री वेडिंग शूट करने आते हैं.

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|
पर्यटनDec 22, 2025

बिहार टूरिज़्म को मिलेगा नया रफ्तार: धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म पर सरकार का फोकस|

बिहार सरकार राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज़्म को जोड़ते हुए सरकार ने कई नई योजनाओं पर काम…

The Media Times.Live
ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन
पर्यटनNov 18, 2025

ब्रिटिश पर्यटक हुए एडक्कल की गुफाओं के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध, केरल पर्यटन को मिला नया प्रोत्साहन

ब्रिटेन से आए एक पर्यटक ने केरल की एडक्कल गुफाओं को लेकर अपनी यात्रा अनुभव साझा किया, जिसमें उन्होंने इन प्राचीन गुफाओं को ‘भारत की सबसे चमत्कारी ऐतिहासिक विरासत’ बताया।…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube