Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Health care

आयुष्मान भारत योजना में नीतिगत बदलाव हो सकता है- मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य मंत्री.

इन दिनों संसद के दोनों सदनों का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इसी सत्र के तहत लोकसभा में आयुष्मान भारत योजना का मुद्दा उठा। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने…

Feb 12, 2023
2 min read
आयुष्मान भारत  योजना में नीतिगत बदलाव हो सकता है- मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य मंत्री.

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

इन दिनों संसद के दोनों सदनों का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इसी सत्र के तहत लोकसभा में आयुष्मान भारत योजना का मुद्दा उठा। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने प्रश्नकाल के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार कराने में गरीबों के सामने आ रही समस्याओं का जिक्र किया और योजना में नीतिगत बदलाव की मांग की।

 

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने सदन में इसका जवाब देते हुए कहा कि हमने योजना में बदलाव कर यह प्रावधान किया है कि 5 लाख 30 हजार खर्च हो जाए तो ही ₹5लाख दे दिया जाए। बाकी पैसा राज्य सरकारें भी दे सकती है। उन्होंने स्टीमेट को अप्रूव करने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने का राज्य सरकारों को ही पावर दिए जाने की भी जानकारी दी और कहा कि योजना में कोई त्रुटि हो या बदलाव की जरूरत हो तो हम बदलाव भी करेंगे।

 

रूडी के द्वारा यह पूछा गया था कि बिहार जैसे गरीब राज्य है, जहां बड़ी संख्या में लोग इस तरह की योजनाओं का लाभ लेते हैं उन्हें समस्याएं झेलनी पड़ रही है अगर अस्पताल में गरीब भर्ती होकर 3 लाख का एस्टीमेट देता है तो पैसा उसके खाते में पहुंच जाता है लेकिन अगर उसका खर्च 4 लाख पहुंच जाए ,वह पैसा कहां से लाए , मुद्दा यह है।

 

रूडी ने आगे कहा मेरे हिसाब से केवल एक गारंटी सर्टिफिकेट जारी किया जाना चाहिए कि आप खर्च कीजिए पैसा मिल जाएगा इसे लेकर नीतिगत निर्णय की जरूरत है और इस निर्णय को जल्द लागू करने के बारे में स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने अपनी सहमति दी है।

RECOMMENDED FOR YOU

एआय-सक्षम हृदयरोग तपासणीवर लक्ष केंद्रित केले जाते, नवीन तंत्रज्ञान लवकर शोध आणि उपचारांच्या आशा वाढवते
HEALTH CARESep 19, 2026

एआय-सक्षम हृदयरोग तपासणीवर लक्ष केंद्रित केले जाते, नवीन तंत्रज्ञान लवकर शोध आणि उपचारांच्या आशा वाढवते

नवी दिल्लीतील ब्रिक्स-संबंधित कार्यक्रमात AI-आधारित कार्डियाक केअर प्लॅटफॉर्मचे प्रदर्शन जलद शोधणे, जोखीम ओळखणे आणि रुग्णांचे निरीक्षण करणे हे आहे.

The Media Times.Live News Desk
गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है
HEALTH CAREJan 31, 2026

गोवा के एआईआईए में PRAYAS केंद्र बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जीवन की गुणवत्ता सुधार रहा है

नई दिल्ली/पणजी (गोवा), आयुर्वेद, योग और आधुनिक चिकित्सा विधियों का अनूठा समन्वय पेश करने वाला PRAYAS केंद्र गोवा के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में बच्चों के न्यूरोडेवलपमेंटल और…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube