Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
World

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान: मेरी पत्नी हिंदू हैं, उम्मीद है एक दिन ईसाई धर्म अपनाएंगी

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी निजी जिंदगी और धार्मिक विचारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मिसिसिपी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी…

Oct 31, 2025
1 min read
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान: मेरी पत्नी हिंदू हैं, उम्मीद है एक दिन ईसाई धर्म अपनाएंगी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी निजी जिंदगी और धार्मिक विचारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मिसिसिपी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी हिंदू हैं और उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वे ईसाई धर्म अपना लेंगी।
वेंस ने कहा,
“मेरी पत्नी हिंदू हैं और मैं इसके लिए उनका सम्मान करता हूं। लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं और उम्मीद रखता हूं कि एक दिन वे ईसाई धर्म स्वीकार करेंगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि धर्म के प्रति उनकी सोच व्यक्तिगत है और वे अपनी पत्नी की आस्था की कद्र करते हैं। वेंस का यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे निजी मत बताते हैं वहीं कुछ इसे धार्मिक हस्तक्षेप के रूप में देख रहे हैं।
वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस भारतीय मूल की हैं और हिंदू परिवार में पली-बढ़ी हैं। जेडी वेंस लंबे समय से ईसाई मूल्यों और संस्कृति का समर्थन करते रहे हैं और अक्सर इस विषय पर खुलकर बात करते हैं।
इस बयान के बाद अमेरिका के बहुसांस्कृतिक समाज में धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत आस्था पर बहस एक बार फिर तेज हो गई है

RECOMMENDED FOR YOU

यूएनजीए के दौरान जयशंकर ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत की
विश्वSep 22, 2026

यूएनजीए के दौरान जयशंकर ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत की

भारत के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र से इतर कई द्विपक्षीय बैठकें कीं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों और सहयोग पर चर्चा की गई।

The Media Times.Live News Desk
मॉस्को पर बड़ा यूक्रेनी ड्रोन हमला, रूस ने तीव्र जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी
विश्वSep 21, 2026

मॉस्को पर बड़ा यूक्रेनी ड्रोन हमला, रूस ने तीव्र जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

रूसी अधिकारियों ने कहा कि मॉस्को के आसपास सैकड़ों ड्रोन रोके गए, जबकि एक तेल रिफाइनरी और अन्य स्थानों को कथित तौर पर नुकसान पहुंचा और कम से कम तीन लोग मारे गए।

The Media Times.Live News Desk
शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक राजकीय दौरे पर अमेरिका जाएंगे, डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की तैयारी
विश्वSep 21, 2026

शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक राजकीय दौरे पर अमेरिका जाएंगे, डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की तैयारी

चीन ने आधिकारिक तौर पर इस यात्रा की पुष्टि की, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निमंत्रण पर हो रही है और इसमें चीन-अमेरिका संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा शामिल होने की उम्मीद है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube