Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Human Rights

अदासो कपेसा ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर इस पद के लिए चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया

।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हाल ही में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। मणिपुर के सेनापति जिले के छोटे से गांव कैबी की रहने वाली इंस्पेक्टर अदासो…

Aug 13, 2025
2 min read
अदासो कपेसा ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर इस पद के लिए चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हाल ही में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। मणिपुर के सेनापति जिले के छोटे से गांव कैबी की रहने वाली इंस्पेक्टर अदासो कपेसा ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सुरक्षा इकाई स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में शामिल होकर इतिहास रच दिया है।
यह पहली बार है जब मणिपुर से किसी महिला पुलिस अधिकारी को प्रधानमंत्री की सुरक्षा संभालने वाली इस विशेष इकाई में जगह मिली है। अदासो कपेसा ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर इस पद के लिए चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे राज्य में खुशी और गर्व का माहौल है।
अदासो कपेसा की कहानी मेहनत, हिम्मत और दृढ़ संकल्प का जीवंत उदाहरण है। मणिपुर के एक छोटे से गांव से शुरू हुआ उनका सफर आज देश के सबसे बड़े नेता की सुरक्षा तक आ पहुंचा है।
SSB की 55वीं बटालियन में तैनात थीं कपेसा
अदासो कपेसा मणिपुर के माओ नागा जनजाति से ताल्लुक रखती हैं। साधारण पृष्ठभूमि और सीमित संसाधनों वाले गांव से आने वाली अदासो ने बचपन से ही बड़े सपने देखे। उन्होंने स्थानीय स्कूल से पढ़ाई पूरी की और फिर सशस्त्र सीमा बल (SSB) में शामिल हुईं। वह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में SSB की 55वीं बटालियन में इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के पद पर तैनात थीं। अपनी मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के दम पर उन्होंने SPG में जगह बनाई।

RECOMMENDED FOR YOU

राजस्थान की मानिका विश्वकर्मा चमकेंगी मिस यूनिवर्स मंच पर, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी थाईलैंड में
HUMAN RIGHTSNov 10, 2025

राजस्थान की मानिका विश्वकर्मा चमकेंगी मिस यूनिवर्स मंच पर, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी थाईलैंड में

जयपुर: राजस्थान की मानिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया है। अब वह थाईलैंड में होने वाले प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स 2025…

The Media Times.Live
अरुणाचल की पहली महिला IPS तेनजिंग यांग्की परिवार की तीसरी पीढ़ी देश सेवा में
HUMAN RIGHTSOct 30, 2025

अरुणाचल की पहली महिला IPS तेनजिंग यांग्की परिवार की तीसरी पीढ़ी देश सेवा में

देश सेवा की मिसाल पेश करते हुए अरुणाचल प्रदेश की तेनजिंग यांग्की ने इतिहास रच दिया है। वह राज्य की पहली महिला IPS अधिकारी बन गई हैं। खास बात यह…

The Media Times.Live
मथुरा श्रीधरन बनीं ओहायो की नई सॉलिसिटर जनरल, बिंदी पहनने पर ट्रोलिंग का सामना
HUMAN RIGHTSAug 6, 2025

मथुरा श्रीधरन बनीं ओहायो की नई सॉलिसिटर जनरल, बिंदी पहनने पर ट्रोलिंग का सामना

भारतीय मूल की मथुरा श्रीधरन को ओहायो राज्य का 12वां सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। यह पद राज्य के शीर्ष अपीलीय वकील का है, जो राज्य को उच्च न्यायालयों…

The Media Times.Live
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube