Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

TEMPERATURE : पटना के 5वीं कक्षा तक के स्कूल बंद, 6-8वीं कक्षा तक के विद्यालय सुबह 10.30 बजे तक चलेंगे, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने दिया निर्देश

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 15 जून Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।…

Jun 15, 2026
2 min read
TEMPERATURE : पटना के 5वीं कक्षा तक के स्कूल बंद, 6-8वीं कक्षा तक के विद्यालय सुबह 10.30 बजे तक चलेंगे, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने दिया निर्देश

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 15 जून

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर नया आदेश जारी किया है।जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 20 जून 2026 तक पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए विद्यालय संचालन की अनुमति दी गई है, लेकिन उनकी कक्षाएं सुबह 10:30 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी, विशेषकर दोपहर के समय बढ़ते तापमान का बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है।जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन और आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे आदेश के अनुरूप अपनी शैक्षणिक गतिविधियों और समय-सारिणी को पुनर्निर्धारित करें। आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। यह आदेश 15 जून 2026 से 20 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को तेज धूप और अत्यधिक गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई उत्पीड़न मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी; बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

The Media Times.Live News Desk
बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी
बिहारSep 22, 2026

बिहार ईओयू कार्रवाई: भवन निर्माण निगम जीएम से जुड़े 4 स्थानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई ने महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ तलाशी शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार
बिहारSep 22, 2026

जमुई मामले में कड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित तौर पर अश्लील व्यवहार और उत्पीड़न दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बड़ी जांच शुरू की।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube