Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

JHARKHAND NEWS : करण-अर्जुन की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम, रांची के ध्रुवा से लापता हैं जुड़वा भाई

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 14 जून Twin brother missing :    झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए 12 वर्षीय जुड़वां भाई का अब…

Jun 14, 2026
2 min read
JHARKHAND NEWS : करण-अर्जुन की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम, रांची के ध्रुवा से लापता हैं जुड़वा भाई

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 14 जून

Twin brother missing :    झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए 12 वर्षीय जुड़वां भाई का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चों के बारे में सूचना देने वाले के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। एक जून को झारखंड के रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार इलाके से गायब 12 वर्षीय जुड़वां भाई करण-अर्जुन का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस को अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। पुलिस दोनों भाइयों की जानकारी देने वाले व्यक्ति के 50 हजार रुपये का इनाम देगी। इससे पहले 11 हजार इनाम कि घोषणा पुलिस ने कि थी। अभी तक पुलिस के जांच की सूई ले देकर हटिया रेलवे स्टेशन तक ही पहुंचकर बंद हो जा रही है। तीन जून को आखिरी बार हटिया स्टेशन पर दोनों भाइयों को देखा गया था। इसी का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है। इससे आगे पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन और धुर्वा क्षेत्र सहित शहर के अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा। जानकारी के अनुसार, 1 जून की दोपहर लगभग 2 बजे दोनों बच्चे घर से बाहर निकले थे। तब से वे लापता हैं और अब तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। लापता बच्चों की मां डोली देवी ने धुर्वा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। डोली देवी ने बताया कि बच्चों के घर से निकलने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के सभी संभावित स्थानों पर उनकी काफी तलाश की। परिवार ने अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास किया, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद दोनों बच्चों का कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपुर में चोरों ने महज 15 मिनट में एक घर साफ कर दिया, नकदी, आभूषण और दो फोन लेकर फरार हो गए

चोरी मानगो के जवाहर नगर में एक बंद घर में हुई, जब मालिक नमाज के लिए पास की मस्जिद में गया था।

The Media Times.Live News Desk
गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया
झारखंडSep 21, 2026

गुड़ाबांदा में जंगली हाथी ने चावल गोदाम में घुसकर करीब 150 किलो अनाज को नुकसान पहुंचाया

हाथी ने गोदाम का शटर तोड़ दिया और सुबह करीब तीन बजे एसएफसी चावल भंडारण सुविधा में घुस गया; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

The Media Times.Live News Desk
खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा
झारखंडSep 21, 2026

खनिज कानून पर झामुमो ने विरोध तेज किया, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी से राजनीतिक तनाव बढ़ा

झारखंड मुक्ति मोर्चा संशोधित खनिज कानून के खिलाफ अपने अभियान को ब्लॉक स्तर के विरोध प्रदर्शन से लेकर जिला और राज्य स्तर के कार्यक्रमों की ओर ले जा रही है।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube