Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

JHARKHAND : पूर्वी सिंहभूम जिले की मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहीं 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 15 जून   Jamshedpur  News : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के दौरान हजारों अपात्र लाभुकों की पहचान हुई…

Jun 15, 2026
2 min read
JHARKHAND : पूर्वी सिंहभूम जिले की मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहीं 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 15 जून

 

Jamshedpur  News : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के दौरान हजारों अपात्र लाभुकों की पहचान हुई है। प्रशासन ने 4,068 लाभुकों से राशि वसूली की तैयारी शुरू कर दी है, जबकि गलत दस्तावेज देने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

पूर्वी सिंहभूम जिले में गलत विवरण देकर या तथ्य छिपाकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने वालों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। पूरी तरह अयोग्य पाई गई 4,068 लाभुकों से अब तक ली गई राशि की शत-प्रतिशत वसूली (रिकवरी) करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए गलत ब्योरा और झूठे दस्तावेज देने के आरोप में कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। दस्तावेजों की जांच और भौतिक सत्यापन के बाद यह फैसला लिया गया। अब तक कुल 6,974 लाभुकों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें से कई लाभुकों की मृत्यु हो चुकी है। इससे पहले भी एक पुरुष द्वारा योजना की राशि प्राप्त करने का मामला सामने आया था,जिसके बाद पूरी राशि वापस कराई गई थी। इसके अलावा, मूल रूप से बिहार की रहने वाली 142 महिला लाभुकों को भी चिह्नित किया जा चुका है, जो नियम विरुद्ध यहां से लाभ ले रही थीं। उनसे भी राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले के मंईयां सम्मान योजना के पंजीकृत लाभुकों की कुल संख्या 3,07,071 है। अब तक की जांच में 2,89,019 लाभुक को योग्य पाया गया है। फिलहाल 11,078 लाभुकों का सत्यापन होना बाकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बचे आवेदनों की जांच पूरी होने के बाद ही जिले में मंईयां योजना के वास्तविक लाभार्थियों की अंतिम और सटीक स्थिति सामने आ सकेगी। सामाजिक सुरक्षा विभाग की प्रभारी सहायक निदेशक रूपा रानी तिर्की ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन में निर्धारित अर्हता (योग्यता) पूरी न करने वाले 6 हजार से अधिक लाभुकों को सूची से हटा दिया गया है। वर्तमान में लगभग 10 प्रतिशत सत्यापन का कार्य शेष है। यह प्रक्रिया पूर्ण होते ही अयोग्य लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त विधिक और रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। कुछ लाभुकों का नॉन डीबीटी का मामला था, उसका भुगतान रोका गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन

आंबा येथील जवाहरनगर येथील एका बंद घरात हा चोरीचा प्रकार घडला तर मालक नमाज पढण्यासाठी जवळच्या मशिदीत गेला होता.

The Media Times.Live News Desk
गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान
झारखंडSep 21, 2026

गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान

पहाटे ३ च्या सुमारास हत्तीने गोदामाचे शटर तोडले आणि एसएफसी तांदूळ साठवण केंद्रात प्रवेश केला; संपूर्ण घटना सीसीटीव्हीत कैद झाली आहे.

The Media Times.Live News Desk
जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो
झारखंडSep 21, 2026

जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो

झारखंड मुक्ती मोर्चा सुधारित खनिज कायद्याच्या विरोधात आपली मोहीम ब्लॉक-स्तरीय निषेधापासून जिल्हा आणि राज्य-स्तरीय कार्यक्रमांकडे घेत आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube