Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

JHARKHAND : गोड्डा जिले के सरवा उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप पेड़ से लटका मिला युवक

JHARKHAND : गोड्डा जिले के सरवा उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप पेड़ से लटका मिला युवक दी मिडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून रांची, 5 जून : झारखंड के गोड्डा जिले के…

Jun 5, 2026
2 min read
JHARKHAND : गोड्डा जिले के सरवा उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप पेड़ से लटका मिला युवक

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

JHARKHAND : गोड्डा जिले के सरवा उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप पेड़ से लटका मिला युवक

दी मिडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून

रांची, 5 जून : झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के सरवा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक पेड़ से शुक्रवार को 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाड़ेडीह गांव निवासी शेख जुल्फिकार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.स्थानीय लोगों के अनुसार शेख जुल्फिकार गुरुवार की शाम दूसरे प्रदेश में काम करने के उद्देश्य से घर से बैग लेकर निकला था। परिजनों को लगा कि वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया है, लेकिन शुक्रवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल के पास युवक के कपड़े भी मिले हैं, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ-साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों ने शव के साथ गम्हरिया पथरगामा मुख्य सड़क को जाम भी किया था।

RECOMMENDED FOR YOU

मुंबई कोस्टल रोड पर हाई-स्पीड बीएमडब्ल्यू दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
अपराधSep 20, 2026

मुंबई कोस्टल रोड पर हाई-स्पीड बीएमडब्ल्यू दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू ने नियंत्रण खो दिया और एक निर्माणाधीन पार्किंग क्षेत्र में कई फीट नीचे गिर गई; पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

The Media Times.Live News Desk
मुंगेर में दिनदहाड़े 15 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद का संदेह
अपराधSep 19, 2026

मुंगेर में दिनदहाड़े 15 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद का संदेह

कथित तौर पर पुराने विवाद को लेकर किशोर को निशाना बनाया गया; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The Media Times.Live News Desk
अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अनाज मंडी में हत्या को अंजाम दिया
अपराधSep 18, 2026

Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube