Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

DHANBAD JOB SCAM : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी खुद को बताता था धनबाद डीआरएम आफिस का कर्मचारी

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 18 जून   Jharkhand News : झारखंड के धनबाद जिले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया…

Jun 18, 2026
2 min read
DHANBAD JOB SCAM : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी खुद को बताता था धनबाद डीआरएम आफिस का कर्मचारी 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 18 जून

 

Jharkhand News : झारखंड के धनबाद जिले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। खुद को डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देने वाले एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पाथरडीह के भाटडीह निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि वह खुद को डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा देता था और इसके एवज में मोटी रकम वसूलता था। वर्द्धमान निवासी कल्पना राय से रेलवे की वेंडिंग मशीन में टिकट जारी करने के काम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए। वहीं जमुई निवासी सूरज भान ठाकुर से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 18 हजार 700 रुपये की ठगी की गई।

बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम आरोपी एक अन्य युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर डीआरएम कार्यालय लेकर पहुंचा था। इस दौरान युवक को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और उसने तत्काल आरपीएफ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मंटू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसके परिवार द्वारा पूजा भंडार की दुकान संचालित की जाती है और आर्थिक तंगी के कारण उसने यह रास्ता अपनाया। हालांकि पुलिस और आरपीएफ उसके दावों की सत्यता की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी को स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

RECOMMENDED FOR YOU

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन
झारखंडSep 21, 2026

जमशेदपूरमध्ये अवघ्या 15 मिनिटांत चोरट्यांनी घर साफ केले, रोख रक्कम, दागिने आणि दोन फोन घेऊन पलायन

आंबा येथील जवाहरनगर येथील एका बंद घरात हा चोरीचा प्रकार घडला तर मालक नमाज पढण्यासाठी जवळच्या मशिदीत गेला होता.

The Media Times.Live News Desk
गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान
झारखंडSep 21, 2026

गुडाबांडा येथील तांदळाच्या गोदामात जंगली हत्ती घुसला, सुमारे 150 किलो धान्याचे नुकसान

पहाटे ३ च्या सुमारास हत्तीने गोदामाचे शटर तोडले आणि एसएफसी तांदूळ साठवण केंद्रात प्रवेश केला; संपूर्ण घटना सीसीटीव्हीत कैद झाली आहे.

The Media Times.Live News Desk
जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो
झारखंडSep 21, 2026

जेएमएमने खनिज कायद्यावर तीव्र विरोध केला, आर्थिक नाकेबंदीचा इशारा राजकीय तणाव वाढवतो

झारखंड मुक्ती मोर्चा सुधारित खनिज कायद्याच्या विरोधात आपली मोहीम ब्लॉक-स्तरीय निषेधापासून जिल्हा आणि राज्य-स्तरीय कार्यक्रमांकडे घेत आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube