Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR TENDER GHOTALA: SVU की टीम के पहुंचने से पहले ही निलंबित आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर व अभिलाषा कुमारी शर्मा घर में ताला लगाकर फरार

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 19 जून Bihar News : बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला मामले में शुक्रवार सुबह विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की। निलंबित IAS अधिकारी योगेश…

Jun 19, 2026
2 min read
BIHAR TENDER GHOTALA: SVU की टीम के पहुंचने से पहले ही निलंबित आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर व अभिलाषा कुमारी शर्मा घर में ताला लगाकर फरार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 19 जून

Bihar News : बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला मामले में शुक्रवार सुबह विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की। निलंबित IAS अधिकारी योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी हुई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही दोनों गायब मिले। इसके बाद उन्हें फरार घोषित कर दिया।

चर्चित टेंडर घोटाला मामले में SVU ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाली स्थिति सामने आई, जब SVU की टीम उनके आवास पर पहुंची तो दोनों अधिकारी वहां मौजूद नहीं मिले। एसवीयू के अनुसार, छापेमारी से पहले ही दोनों अधिकारी अपने आवास से निकल गए थे। काफी तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने दोनों को फरार घोषित कर दिया है।बताया जा रहा है कि टेंडर घोटाला मामले में चल रही जांच के तहत एसवीयू की टीम पटना में इनके ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग छापेमारी के दौरान मिल सकते हैं। वहीं, दोनों अधिकारियों के फरार होने से जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। एसवीयू की टीम उनकी तलाश में लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, टेंडर घोटाला मामले में आगे की जांच जारी है और एजेंसी जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई छेडछाड प्रकरणातील मुख्य आरोपी नंदन यादव पोलिस चकमकीत जखमी
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई छेडछाड प्रकरणातील मुख्य आरोपी नंदन यादव पोलिस चकमकीत जखमी

पोलिसांनी सांगितले की, फरार आरोपीला चकमकीत पळून जाण्याचा प्रयत्न करताना पायात गोळी लागली होती; त्यानंतर त्याला अटक करून रुग्णालयात दाखल करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
बिहार EOU कारवाई: बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन जीएमशी जोडलेल्या 4 ठिकाणी छापे
बिहारSep 22, 2026

बिहार EOU कारवाई: बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन जीएमशी जोडलेल्या 4 ठिकाणी छापे

आर्थिक गुन्हे युनिटने महाव्यवस्थापक (तांत्रिक) कमलेश कुमार यांचा समावेश असलेल्या कथित बेहिशोबी मालमत्ता प्रकरणाच्या संदर्भात एकाच वेळी शोध सुरू केला.

The Media Times.Live News Desk
जमुई प्रकरणात कडक कारवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट्सविरोधात एफआयआर, 3 जणांना अटक
बिहारSep 22, 2026

जमुई प्रकरणात कडक कारवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट्सविरोधात एफआयआर, 3 जणांना अटक

अल्पवयीन मुलगा आणि मुलगी यांचा अश्लील वर्तन आणि छळ दाखविणारा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर पोलिसांनी मोठा तपास सुरू केला.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube