Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR NEWS बिहार के मुंगेर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, जांच में कुड़कुड़े के कार्टनों से निकली 2304 लीटर शराब, ट्रक का ड्राइवर गिरफ्तार

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून   Bihar News: बिहार में शराबबंदी बंदी के बावजूद शराबबंदी कानून को धता बताने के लिए शराब माफिया अब नए-नए हथकंडे अपना रहे…

Jun 6, 2026
2 min read
BIHAR NEWS बिहार के मुंगेर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, जांच में कुड़कुड़े के कार्टनों से निकली 2304 लीटर शराब, ट्रक का ड्राइवर गिरफ्तार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून

 

Bihar News: बिहार में शराबबंदी बंदी के बावजूद शराबबंदी कानून को धता बताने के लिए शराब माफिया अब नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। मुंगेर में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। तस्करों ने शराब को कुड़कुड़े के कार्टनों के बीच छिपा रखा था, ताकि जांच एजेंसियों को चकमा दिया जा सके। श्रीकृष्ण सेतु के पास हुई इस कार्रवाई में एक ट्रक जब्त किया गया है, जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे अंतरजिला शराब तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ स्थित टीओपी के पास चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में कुड़कुड़े के कार्टनों की आड़ में छिपाकर रखी गई 2304 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब कुल 256 पेटियों में पैक थी। उत्पाद विभाग ने मौके से ट्रक को जब्त करते हुए चालक गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक खगड़िया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि शराब की खेप आसनसोल से लोड की गई थी और खगड़िया पहुंचाई जानी थी।

प्रारंभिक जांच में बड़े अंतरजिला शराब तस्करी नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप के पीछे कौन-कौन शराब माफिया शामिल हैं। उत्पाद विभाग का कहना है कि शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीकों से शराब की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विभाग की नजर से बच पाना अब आसान नहीं होगा। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है,थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में मध निषेध निरीक्षक धर्मवीर कुमार, स्मृति प्रिया समेत उत्पाद विभाग के कई अधिकारी और जवान शामिल थे। कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

RECOMMENDED FOR YOU

बिहार: जमुई छेडछाड प्रकरणातील मुख्य आरोपी नंदन यादव पोलिस चकमकीत जखमी
बिहारSep 22, 2026

बिहार: जमुई छेडछाड प्रकरणातील मुख्य आरोपी नंदन यादव पोलिस चकमकीत जखमी

पोलिसांनी सांगितले की, फरार आरोपीला चकमकीत पळून जाण्याचा प्रयत्न करताना पायात गोळी लागली होती; त्यानंतर त्याला अटक करून रुग्णालयात दाखल करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
बिहार EOU कारवाई: बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन जीएमशी जोडलेल्या 4 ठिकाणी छापे
बिहारSep 22, 2026

बिहार EOU कारवाई: बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन जीएमशी जोडलेल्या 4 ठिकाणी छापे

आर्थिक गुन्हे युनिटने महाव्यवस्थापक (तांत्रिक) कमलेश कुमार यांचा समावेश असलेल्या कथित बेहिशोबी मालमत्ता प्रकरणाच्या संदर्भात एकाच वेळी शोध सुरू केला.

The Media Times.Live News Desk
जमुई प्रकरणात कडक कारवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट्सविरोधात एफआयआर, 3 जणांना अटक
बिहारSep 22, 2026

जमुई प्रकरणात कडक कारवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट्सविरोधात एफआयआर, 3 जणांना अटक

अल्पवयीन मुलगा आणि मुलगी यांचा अश्लील वर्तन आणि छळ दाखविणारा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर पोलिसांनी मोठा तपास सुरू केला.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube